{"_id":"5e49a7ca8ebc3ee60618b13c","slug":"pu-got-15th-rank-in-digital-courses-chandigarh-news-pkl3667056180","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब यूनिवर्सिटी को डिजिटल मार्केटिंग कोर्स में मिली 15वीं रैंक, क्लास सेंट्रल ने जारी की सूची","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
पंजाब यूनिवर्सिटी को डिजिटल मार्केटिंग कोर्स में मिली 15वीं रैंक, क्लास सेंट्रल ने जारी की सूची
Mon, 17 Feb 2020 03:02 PM IST
पंचकुला ब्यूरो
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Mon, 17 Feb 2020 03:02 PM IST
विज्ञापन
पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब यूनिवर्सिटी के मूक कोर्स डिजिटल मार्केटिंग को 15वीं रैंक हासिल हुई है। वैश्विक स्तर के 30 सर्वश्रेष्ठ पाठ्यक्रमों में से यह कोर्स चुना गया है। क्लास सेंट्रल की ओर से यह सूची जारी की गई है। यह एक खोज इंजन है जो हजारों ऑनलाइन पाठ्यक्रमों की सूची तैयार करता है।
वर्ष 2019 की यह रैंक सूची जारी की गई है। क्लास सेंट्रल ने इस बार 2400 ऑनलाइन पाठ्यक्रमों में से 30 सर्वश्रेष्ठ ऑनलाइन पाठ्यक्रमों का चयन किया है। इनका चयन बाइसेप्स एवरेज मेथड्स पर हुआ है। इस सूची में दुनिया के शीर्ष विश्वविद्यालय आते हैं।
इसमें लीड्स विश्वविद्यालय, मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, ब्रिटिश कोलंबिया विश्वविद्यालय, टेक्सास विश्वविद्यालय आदि शामिल हैं। उसी कड़ी में पीयू भी अब शामिल हो गया है। पीयू ने भारत सरकार के ऑनलाइन शिक्षा प्लेटफॉर्म स्वयं के तहत अपने पंजीकरण कराए और कोर्स शुरू किए।
विज्ञापन
इसमें डिजिटल मार्केटिंग के विभिन्न डोमेन शामिल हैं। आठ हजार से अधिक विद्यार्थियों ने इस कोर्स के लिए ऑनलाइन पंजीकरण कराया। यह पूरा पाठ्यक्रम यूबीएस के प्रोफेसर तेजिंदरपाल सिंह की ओर से पेश किया जा रहा है।
डॉ. तेजिंदरपाल ने कहा कि कोर्स के लिए कोई शुल्क नहीं है और जो कोई भी डिजिटल मार्केटिंग सीखने में रुचि रखता है, वह इस कोर्स में शामिल हो सकता है। पंजाब विश्वविद्यालय में इस पाठ्यक्रम का अगला बैच जुलाई 2020 में शुरू होगा।