फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab University got 15th rank in digital courses

पंजाब यूनिवर्सिटी को डिजिटल मार्केटिंग कोर्स में मिली 15वीं रैंक, क्लास सेंट्रल ने जारी की सूची

Mon, 17 Feb 2020 03:02 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Mon, 17 Feb 2020 03:02 PM IST
विज्ञापन
Punjab University got 15th rank in digital courses
पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़
पंजाब यूनिवर्सिटी के मूक कोर्स डिजिटल मार्केटिंग को 15वीं रैंक हासिल हुई है। वैश्विक स्तर के 30 सर्वश्रेष्ठ पाठ्यक्रमों में से यह कोर्स चुना गया है। क्लास सेंट्रल की ओर से यह सूची जारी की गई है। यह एक खोज इंजन है जो हजारों ऑनलाइन पाठ्यक्रमों की सूची तैयार करता है।
विज्ञापन


वर्ष 2019 की यह रैंक सूची जारी की गई है। क्लास सेंट्रल ने इस बार 2400 ऑनलाइन पाठ्यक्रमों में से 30 सर्वश्रेष्ठ ऑनलाइन पाठ्यक्रमों का चयन किया है। इनका चयन बाइसेप्स एवरेज मेथड्स पर हुआ है। इस सूची में दुनिया के शीर्ष विश्वविद्यालय आते हैं।
विज्ञापन


इसमें लीड्स विश्वविद्यालय, मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, ब्रिटिश कोलंबिया विश्वविद्यालय, टेक्सास विश्वविद्यालय आदि शामिल हैं। उसी कड़ी में पीयू भी अब शामिल हो गया है। पीयू ने भारत सरकार के ऑनलाइन शिक्षा प्लेटफॉर्म स्वयं के तहत अपने पंजीकरण कराए और कोर्स शुरू किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें डिजिटल मार्केटिंग के विभिन्न डोमेन शामिल हैं। आठ हजार से अधिक विद्यार्थियों ने इस कोर्स के लिए ऑनलाइन पंजीकरण कराया। यह पूरा पाठ्यक्रम यूबीएस के प्रोफेसर तेजिंदरपाल सिंह की ओर से पेश किया जा रहा है।


डॉ. तेजिंदरपाल ने कहा कि कोर्स के लिए कोई शुल्क नहीं है और जो कोई भी डिजिटल मार्केटिंग सीखने में रुचि रखता है, वह इस कोर्स में शामिल हो सकता है। पंजाब विश्वविद्यालय में इस पाठ्यक्रम का अगला बैच जुलाई 2020 में शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed