फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   punjab university gives five percent discount, students may deposit fees in installments

पीयू ने फीस में दी पांच फीसदी की छूट, चार समान किश्तों में शुल्क जमा कर सकेंगे छात्र

Sat, 05 Sep 2020 12:24 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Sat, 05 Sep 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
punjab university gives five percent discount, students may deposit fees in installments
प्रतीकात्मक तस्वीर

पंजाब यूनिवर्सिटी ने फीस में पांच फीसदी छूट के आदेश जारी कर दिए हैं। इसके अलावा छात्र चार किस्तों में फीस जमा करवा सकेंगे। फीस माफी पर पीयू के कई छात्र संगठन लगभग एक महीने से प्रदर्शन कर रहे थे। हालांकि छात्र संगठन इस छूट से खुश नहीं हैं, लेकिन कुछ भी छूट मिली है तो इससे छात्रों को राहत मिलेगी।

विज्ञापन


एबीवीपी, एनएसयूआई, आइसा समेत कई छात्र संगठन एक माह से पीयू में हड़ताल कर रहे हैं। कोई धरना-प्रदर्शन कर रहा है तो कोई भूख हड़ताल श्रंखला चला रहा है। आए दिन हो रहे हंगामे के बाद पीयू प्रशासन ने बैठक की और छात्रों को आश्वासन दिया कि वह फीस कुछ कम करेंगे, लेकिन पीयू ने आदेश जारी नहीं किए। इसी को ध्यान में रखते हुए शुक्रवार को पीयू की ओर से आदेश जारी कर दिए गए।
विज्ञापन


इंजीनियरिंग, साइंस विभाग, आर्ट व अन्य विभागों की फीस तय कर दी गई। साथ ही फीस का एक चार्ट जारी कर दिया गया जो विभागीय वेबसाइट पर उपलब्ध कराया गया है। पीयू ने यह भी कहा है कि यदि किसी छात्र ने पूरी फीस जमा कर दी है तो उसको अगली किस्त में समाहित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिव्यांग छात्रों से फीस नहीं लेगी पीयू
पीयू ने दिव्यांग छात्रों से फीस लेने से मना कर दिया है। पीयू प्रशासन का कहना है कि तमाम गरीब परिवारों से दिव्यांग छात्र आते हैं। इन्हें वाकई में फीस माफी की जरूरत है। कोरोना के कारण ऐसे छात्र अधिक प्रभावित हुए हैं। साथ ही ईडब्ल्यूएस वर्ग के छात्र सभी विभागों में फीस में छूट पा सकेंगे। पहले केवल मैनेजमेंट के कोर्सेज में ही उन्हें फीस में छूट मिलती थी। यह छूट 50 फीसदी तक होगी। साथ ही पीयू पांच करोड़ की राशि से स्कॉलरशिप आदि बांटेगा।


एनएसयूआई ने कहा- फीस में छूट कम, बढ़ाई जाए
एनएसयूआई के अध्यक्ष निखिल नरमेटा ने कहा कि पीयू की ओर जो फीस में छूट दी गई है वह कम है। इसके बढ़ाया जाना चाहिए। साथ ही फाइनल ईयर के छात्रों की परीक्षाएं नहीं ली जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि फिलहाल एनएसयूआई ने हड़ताल खत्म कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed