फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   punjab university gets one more research project on child friendly chandigarh topic

पंजाब यूनिवर्सिटी को मिला एक और रिसर्च प्रोजेक्ट, 'चंडीगढ़ चाइल्ड फ्रेंडली' विषय पर होगा शोध

Fri, 17 Apr 2020 03:18 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Fri, 17 Apr 2020 03:18 PM IST
विज्ञापन
punjab university gets one more research project on child friendly chandigarh topic
पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़
पंजाब यूनिवर्सिटी के हाथ एक और रिसर्च प्रोजेक्ट लगा है। इसके लिए मानव संसाधन विकास मंत्रालय व उच्च शिक्षा विभाग ने दस लाख रुपये की मंजूरी दी है। चंडीगढ़ चाइल्ड फ्रेंडली : लेसन्स फ्रॉम द कनाडा विषय पर रिसर्च किया जाएगा।
विज्ञापन


पीयू के भूगोल विभाग की प्रो. रविंदर कौर व यूनिवर्सिटी ऑफ द फ्रेजर वैली बीसी कनाडा की डॉ. चेरी ऐन्स मिलकर इस पर काम करेंगी। मंत्रालय की ओर से इस रिसर्च प्रोजेक्ट के लिए प्रथम वर्ष पांच लाख रुपये मिलेंगे। रिसर्च पर समुचित राशि दस लाख खर्च होगी जो तीन किश्तों में मिलेगी। यह कार्य दो साल का है। मालूम हो कि कोरोना के इंडिया में आगमन के बाद से पीयू के हाथ कई रिसर्च प्रोजेक्ट लगे हैं। इनकी कॉस्ट भी करोड़ों में रही है।
विज्ञापन


यह रिसर्च जैसे ही पूरे होंगे तो नए व चौंकाने वाले परिणाम सामने आएंगे। इसके अलावा रूसा के तहत 147 प्रोजेक्ट पीयू प्रशासन को मिले हैं। इसके लिए 50 करोड़ की राशि मंजूर हुई थी। यह रकम मिलने के बाद पीयू सभी रिसर्च करने वाले शिक्षकों को प्रोजेक्ट के मुताबिक देगा। यह सभी रिसर्च पूरे होंगे तो पीयू की छवि और बेहतर होगी। साथ ही रिसर्च आदि बेहतर होने से राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग में भी पीयू का बेहतर प्रदर्शन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed