{"_id":"5eced42e8ebc3ee532420bd8","slug":"pu-exam-schedule-letter-goes-viral-fake-investigation-chandigarh-news-pkl376329810","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब यूनिवर्सिटी परीक्षा कार्यक्रम का पत्र वायरल, जांच में निकला फर्जी, छात्र बोले- पूर्व जानकारी दें","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
पंजाब यूनिवर्सिटी परीक्षा कार्यक्रम का पत्र वायरल, जांच में निकला फर्जी, छात्र बोले- पूर्व जानकारी दें
Thu, 28 May 2020 12:52 PM IST
पंचकुला ब्यूरो
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2020 12:52 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब विश्वविद्यालय के लेटर हेड पर एक परीक्षा कार्यक्रम का पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पीयू के शिक्षक व छात्रों ने भी देखा तो वह हैरत में पड़ गए। कई शिक्षकों व छात्रों ने इस पत्र को संबंधित लोगों तक पहुंचाया ताकि वह भी परीक्षा के बारे में जानकारी प्राप्त कर लें।
कुछ लोगों ने इस परीक्षा कार्यक्रम का विरोध किया और यह बात पीयू के अधिकारियों तक पहुंची तो उन्होंने पत्र जारी होने से इंकार किया और जांच की तो पता लगा कि पत्र फर्जी है। इसकी जानकारी सभी छात्रों को दी गई तो उन्होंने राहत की सांस ली।
पत्र में लिखा था कि जून में परीक्षाएं होंगी। साथ ही उसमें समय भी दिया गया। साथ ही परीक्षा नियंत्रक अधिकारी के भी हस्ताक्षर किए हुए थे। पत्र देखने में असली लग रहा था लेकिन जब पीयू के अधिकारियों तक मामला पहुंचा तो पीयू ने उसकी असलियत बताई।
विज्ञापन
छात्र बोले- परीक्षा कार्यक्रम के बारे में बताए पीयू
कुछ छात्रों का कहना है कि पीयू को अपना परीक्षा कार्यक्रम छात्रों को बता देना चाहिए। परीक्षाएं होंगी या नहीं यह साफ किया जाना चाहिए ताकि छात्र असमंजस की स्थिति में न रहें। परीक्षाएं होंगी तो वह अपनी तैयारियों में जुट जाएं। रजिस्ट्रार प्रो. करमजीत सिंह ने बताया कि परीक्षा के लिए जो पत्र वायरल हुआ है वह फर्जी है।