{"_id":"5f18975a8ebc3e63c62b795b","slug":"pu-does-not-care-future-re-appearances-students-decided-promoted-or-exams-chandigarh-news-pkl3822399136","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब यूनिवर्सिटी को फिक्र ही नहीं है, कैसे तय होगा हजारों री-अपीयर होने वाले छात्रों का भविष्य","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
पंजाब यूनिवर्सिटी को फिक्र ही नहीं है, कैसे तय होगा हजारों री-अपीयर होने वाले छात्रों का भविष्य
Thu, 23 Jul 2020 01:04 PM IST
पंचकुला ब्यूरो
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2020 01:04 PM IST
विज्ञापन
पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब यूनिवर्सिटी और इससे संबद्ध 196 कॉलेजों में हजारों स्टूडेंट री- अपीयर आए हुए हैं, लेकिन उनके भविष्य की किसी को चिंता नहीं है। उन्हें प्रमोट किया जाएगा या परीक्षा ली जाएगी, इसको लेकर अभी तक किसी का निर्णय सामने नहीं आया है। स्टूडेंट काउंसिल के पूर्व सचिव तेगबीर सिंह ने डीयूआई से मुलाकात की और छात्रों की समस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने जल्द ही इस पर निर्णय लेने का आश्वासन दिया है।
पीयू में इस बार भी 500 से अधिक छात्रों की री अपीयर आई है। यह स्टूडेंट किसी न किसी विषय में फेल हुए हैं। इनको पीयू अगले साल एग्जाम देने के लिए अनुमति देता है। एग्जाम के जरिए यह अगली कक्षाओं में पहुंच जाते हैं। इस बार नजारा कुछ अलग है। परीक्षाओं को लेकर कोई निर्णय नहीं लिया जा रहा है। कोरोना वायरस के चलते सामान्य स्टूडेंट्स की भी परीक्षाएं नहीं हो पा रही हैं। फाइनल ईयर स्टूडेंट्स की भी परीक्षा को लेकर निर्णय आना बाकी है।
यह छात्र तो परेशान हैं ही, इनके साथ ही री-अपीयर वाले स्टूडेंट और अधिक परेशान हैं। एनएसयूआई ने यह मुद्दा उठाया है। पूर्व सचिव स्टूडेंट काउंसिल तेजबीर सिंह और एनएसयूआई अध्यक्ष निखिल नरमेटा ने यह बात अधिकारियों तक पहुंचाई है। उन्होंने कहा है कि छात्र परेशानी में हैं। उनके जेहन में तमाम सवाल हैं, जिनका जवाब देना बहुत जरूरी है, इसलिए इस मामले पर जल्द से जल्द निर्णय किया जाए।