फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   apply online for Admission in BEd Course at Punjab University

पंजाब यूनिवर्सिटी में मेरिट से होंगे बीएड में दाखिले, आवेदन होंगे ऑनलाइन, 29 तक चलेगी प्रक्रिया

Fri, 02 Oct 2020 12:25 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Fri, 02 Oct 2020 12:25 PM IST
विज्ञापन
apply online for Admission in BEd Course at Punjab University
सांकेतिक तस्वीर
बीएड सामान्य, बीएड योग, बीएड विशेष शिक्षा में दाखिले की प्रक्रिया शुरू हो गई है। पीयू से संबद्ध कॉलेजों में मेरिट के आधार पर बीएड के दाखिले होंगे। दाखिला प्रक्रिया सात अक्तूबर से शुरू होकर 29 अक्तूबर तक चलेगी। फीस जमा करने की आखिरी तिथि 22 अक्तूबर तय की गई है।
विज्ञापन


वहीं, फोटोग्राफ अपलोड आदि की अंतिम तिथि 29 अक्तूबर रहेगी। प्रवेश फार्म का शुल्क सामान्य वर्ग के लिए 2175 रुपये जबकि एससी-एसटी वर्ग के लिए 1088 रुपये रखा गया है। विद्यार्थी प्रभावी वेबसाइट https: //chandigarhbed..puchd.ac.in पर जाकर ऑनलाइन प्रवेश फार्म भर सकेंगे।
विज्ञापन


मालूम हो कि पीयू ने इस बार स्नातक व परास्नातक में दाखिले के लिए मेरिट को ही आधार माना है। प्रवेश परीक्षाएं कोरोना के कारण आयोजित नहीं की जा सकीं। हालांकि अभी मेरिट जारी नहीं की गई है। बताया जा रहा है कि अभी अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों के परिणाम आने के बाद ही मेरिट जारी की जाएगी ताकि वह भी दाखिला प्रक्रिया में हिस्सा ले सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्नातक अंतिम वर्ष के विद्यार्थी एमए, एमएससी, एमबीए, एलएलएम आदि पाठ्यक्रम में दाखिला ले सकेंगे। सूत्रों का कहना है कि यूआईएलएस में दाखिले की प्रक्रिया का मामला हाईकोर्ट में विचाराधीन है। हाईकोर्ट के आदेश पर यहां प्रवेश परीक्षाएं आयोजित की जा सकती हैं। इस पर दो से चार दिन में निर्णय होगा। फिलहाल हाईकोर्ट ने पीयू प्रशासन से इसका जवाब मांगा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed