फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   punjab university administration should not conduct examinations as soon as lockdown opens

पंजाब यूनिवर्सिटीः रोज हजारों विद्यार्थी कर रहे अफसरों को फोन, लॉकडाउन खुलते ही न कराएं परीक्षा

Thu, 16 Apr 2020 02:34 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Thu, 16 Apr 2020 02:34 PM IST
विज्ञापन
punjab university administration should not conduct examinations as soon as lockdown opens
सांकेतिक तस्वीर
पंजाब विश्वविद्यालय यह तय नहीं कर पा रहा है कि वह परीक्षाओं का कार्यक्रम कब तक करे। विद्यार्थियों को 15 दिन में एग्जाम कराने की जानकारी हुई तो वह हर दिन पीयू के अधिकारियों को फोन कर रहे हैं। उनका कहना है कि पीयू प्रशासन लॉकडाउन खुलते ही एग्जाम न करवाए। पहले दो सप्ताह तक क्लास वर्क होना चाहिए। इस पर पीयू प्रशासन के अधिकारी अब सोचने पर मजबूर हो गए हैं। पीयू प्रशासन ने हाल ही में वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये चांसलर वेंकैया नायडू को बताया है कि पीयू प्रशासन 15 दिन में परीक्षाएं संपन्न कर लेगा। यह बात सार्वजनिक हुई तो छात्र नेताओं ने इस पर आपत्ति जताई। इसके अलावा पीयू के अधिकारियों के पास हर दिन दर्जनों फोन आ रहे हैं। बुधवार को भी अधिकारियों के पास कई फोन पहुंचे। उन्होंने कहा है कि अभी ऑनलाइन पढ़ाई ठीक नहीं हो पा रही है। गांवों में नेटवर्क की दिक्कते हैं। कोर्स पूरा होगा नहीं और ऑनलाइन में पढ़ाई समझ नहीं आएगी। ऐसे में लॉकडाउन खुलने के बाद पहले क्लास वर्क करवाया जाए। जब विद्यार्थी संतुष्ट हो जाएं तब परीक्षा का कार्यक्रम तय किया जाए। विद्यार्थियों से अधिकारी कह रहे हैं कि उनका कोई नुकसान नहीं होने दिया जाएगा। इसके लिए पीयू प्रशासन समुचित योजना बनाने में जुटा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed