{"_id":"56e5ae174f1c1b50458b4579","slug":"pu-298-students-received-phd-in-65th-convocation","type":"story","status":"publish","title_hn":"PU: 65वें दीक्षांत समारोह में 298 विद्यार्थियों को मिली PhD की डिग्री","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
PU: 65वें दीक्षांत समारोह में 298 विद्यार्थियों को मिली PhD की डिग्री
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 14 Mar 2016 01:19 PM IST
विज्ञापन
PU में 65वां दीक्षांत समारोह
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसी भी राष्ट्र की शिक्षा उस राष्ट्र का दर्शन है। इसलिए शिक्षा ऐसी होनी चाहिए, जिससे उच्च चरित्रवान व्यक्तियों का निर्माण हो। व्यक्तित्व निर्माण हो जाएगा तो देश का निर्माण अपने आप हो जाएगा। यह बात हरियाणा और पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक प्रो. कप्तान सिंह सोलंकी ने रविवार को पंजाब यूनिवर्सिटी के 65वें दीक्षांत समारोह में कही।
विज्ञापन
समारोह में प्रो. सोलंकी ने विख्यात वैज्ञानिक प्रो. हरकिशन सिंह को पीयू की ओर से डॉक्टर ऑफ साइंस की मानद उपाधि से अलंकृ त किया। साइंस के क्षेत्र में गहराई तक शोध करने के साथ प्रो. हरकिशन 350 प्रकाशन और 18 किताब लिख चुके हैं।
विज्ञापन
प्रो. सोलंकी ने समाजशास्त्री प्रो. जेएस ग्रेवाल को ज्ञान रत्न और मशहूर ओलंपियन हॉकी खिलाड़ी बलबीर सिंह सीनियर को खेल रत्न की उपाधि से नवाजा। दीक्षांत समारोह में डिग्री पाने वाले विद्यार्थियों को बधाई देते हुए प्रो. सोलंकी ने दक्षिणा में अपने परिवार, विश्वविद्यालय और देश का नाम कभी नीचा न होने देने का संकल्प दिलाया। इससे पहले पीयू के कुलपति प्रो. अरुण कुमार ग्रोवर ने पीयू की उपलब्धियों और लक्ष्यों की जानकारी समारोह में दी।
विज्ञापन
इनको मिली डिग्री
समारोह में डॉक्टर ऑफ फिलॉस्फी (पीएचडी), डॉक्टर ऑफ मेडिसिन (एमडी) और मास्टर ऑफ सर्जरी (एमएस) की डिग्रियां बांटी गईं। सभी परीक्षाओं और विषय में पहले तीन स्थान हासिल करने वाले विद्यार्थियों को भी मंच पर डिग्री पाने का सौभाग्य मिला। जिन 298 विद्यार्थियों को पीएचडी की डिग्री मिली, वे देश के 16 राज्यों से संबंध रखते हैं। इसमें लड़कियों की संख्या 201 और लड़कों की 97 रही। इसमें इरान, म्यांमार और थाइलैंड के विद्यार्थी भी शामिल रहे। डॉक्टरेट की डिग्री पाने वालों में पंजाब 113 डिग्री के साथ अन्य राज्यों से आगे रहा। इसके अलावा एमफिल, एमई, एलएलएम और एमटेक जैसे पाठ्यक्रमों के पहले तीन विद्यार्थियों को भी डिग्री प्रदान की गईं। 2015 की परीक्षाओं के 361 टॉपर्स को मेडल भी दिए गए।