फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   message viral regarding final year exams in punjab university

अंतिम वर्ष की परीक्षाएं 17 सिंतबर से कराने का संदेश जारी, पीयू ने दी सफाई, कहा- सिर्फ अफवाह है

Fri, 04 Sep 2020 12:39 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Fri, 04 Sep 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
message viral regarding final year exams in punjab university
सांकेतिक तस्वीर

पंजाब यूनिवर्सिटी की ओर से फाइनल ईयर की परीक्षाओं का कार्यक्रम अभी तय नहीं किया गया लेकिन गुरुवार को सोशल साइट पर परीक्षा 17 सितंबर से जारी होने से छात्रों में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते यह खबर छात्रों में आग की तरह फैल गई और शाम को पीयू को सफाई देनी पड़ी कि यह मात्र अफवाह है और परीक्षा कार्यक्रम घोषित नहीं किया गया है।

विज्ञापन


इस दौरान परीक्षा ऑनलाइन होने की भी बात कही गई। यही नहीं छात्रों ने बिना किसी अधिकारी बात किए बगैर ही इस तिथि को सोशल साइट पीयू पल्स पर भी सार्वजनिक कर दिया। इसको लेकर छात्रों के हाथ पांव फूल गए। उन्होंने कहा कि कम से कम 20 दिन से अधिक का समय देना चाहिए थी, इससे परीक्षा की तैयारी में समय नहीं मिल पाएगा।
विज्ञापन


आग की तरह छात्रों में फैली सूचना
जिन लोगों ने 17 सितंबर को परीक्षाएं करवाने की अफवाह उड़ाई है, उन्होंने पीयू के सोशल मीडिया के खातों का सहारा लिया। सोशल मीडिया पर पीयू के जितने खाते चल रहे हैं उनकी कॉपी कर वैसे ही संदेश प्रसारित कर दिया जैसे कि पीयू ने ही यह संदेश दिया हो। देखते ही देखते यह सूचना आग की तरह छात्रों में फैल गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रों ने पीयू प्रशासन की हेल्पलाइन से लेकर कई अधिकारियों के पास फोन कर दिए लेकिन कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। उसके बाद कुछ छात्रों ने शाम को इस परीक्षा कार्यक्रम को सोशल साइट पीयू पल्स पर सार्वजनिक कर दिया। इस सोशल साइट से हजारों छात्र जुड़े हुए हैं। उसके बाद अन्य छात्रों को भी यह बात पता चल गई। छात्र दिनभर इसको लेकर परेशान रहे।

अधिकारियों के बीच से निकलकर आई थी तिथि
सूत्रों का कहना है कि पीयू प्रशासन के अधिकारियों के बीच से ही यह तिथि निकलकर आई थी। इस तिथि को परीक्षा भी हो सकती है। छात्रों ने भी कह दिया कि इस तिथि को वह परीक्षा देने को तैयार नहीं हैं, क्योंकि पीयू को परीक्षा के लिए छात्रों को 20 दिन से अधिक समय देना होगा ताकि वह अपनी बची तैयारी पूरी कर लें।

डीपीआर बोलीं- सोशल मीडिया के जरिये लिखा संदेश फर्जी
पीयू डीपीआर रेनुका बी सलवान ने बताया कि यह जो संदेश सोशल मीडिया के जरिये लिखा गया है यह फर्जी है। पीयू की ओर से ऐसा संदेश अभी नहीं दिया गया। वहीं दूसरी ओर सूत्रों का कहना है कि परीक्षा को लेकर गुरुवार को बैठक हुई है। इसमें पीयू प्रशासन ने कई निर्णय लेकर प्रस्ताव वीसी प्रो. राजकुमार के पास भेजा है। यह भी हो सकता है कि पीयू 17 सितंबर को ही परीक्षा करवाने जा रहा हो। हालांकि पीयू ने कहा है कि परीक्षा कार्यक्रम तय होते ही छात्रों को सूचना दी जाएगी। यही बात परीक्षा नियंत्रक कार्यालय की ओर से कही गई है।

सोशल साइट पर परीक्षा तिथि की घोषणा करने वालों पर हो सकती है कार्रवाई
पंजाब यूनिवर्सिटी उन छात्रों पर कार्रवाई करने की योजना बना रहा है जिन्होंने सोशल साइट पर परीक्षा कार्यक्रम की तिथि दर्शाई है। पीयू का कहना है कि इस गलत सूचना के कारण छात्रों में हड़कंप मच गया। कुछ छात्रों को इससे धक्का लगा है। इसको लेकर कई गलत परिणाम भी सामने आ सकते थे। यह तरीका छात्रों का सही नहीं था। इसलिए सोशल साइट पर जानकारी डालने वालों पर कार्रवाई हो सकती है।

पीयू ने फाइनल ईयर की परीक्षाओं को लेकर गुरुवार को कोई कार्यक्रम घोषित नहीं किया है। जब पीयू की तैयारी पूरी हो जाएगी तो छात्रों को इसके बारे में जानकारी दी जाएगी। -प्रो. आरके सिंगला, डीयूआई

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed