फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   The process of appointing a new director of Punjab Engineering College has started

पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज के नए निदेशक के लिए मांगे आवेदन, जानिए क्या है पात्रता मापदंड 

Sat, 13 Feb 2021 02:32 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Sat, 13 Feb 2021 02:32 AM IST
विज्ञापन
The process of appointing a new director of Punjab Engineering College has started
पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज, चंडीगढ़। - फोटो : फाइल फोटो
चंडीगढ़ के सेक्टर-12 स्थित पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज (पेक) के निदेशक प्रो. धीरज सांघी के इस्तीफा देने के बाद नए निदेशक की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू हो गई है। यूटी प्रशासन के तकनीकी शिक्षा विभाग ने शुक्रवार को नए निदेशक पद के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।
विज्ञापन


विभाग की ओर से जारी विज्ञापन के अनुसार अनुबंध के आधार पर नए निदेशक की नियुक्ति की जाएगी। कार्यकाल पांच साल का होगा और इसके लिए दो लाख 10 हजार रुपये की तनख्वाह व पांच हजार रुपये का विशेष भत्ता होगा। अन्य भत्ते नियमों के तहत जारी होंगे। 
विज्ञापन



विज्ञापन में निदेशक के लिए पात्रता मापदंड भी तय किए गए हैं, जिसमें आवेदन के साथ शैक्षणिक व प्रशासनिक अनुभव भी होना चाहिए। आईआईटी व्यवस्था के आवेदक को प्राथमिकता दी जाएगी। आवेदक को निदेशक, उप-निदेशक, डीन, सहायक प्रोफेसर व विभाग प्रमुख और समानांतर पद पर कम से कम तीन साल का अनुभव भी होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा शोध के क्षेत्र में कार्य, पीएचडी डिग्री व एक प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग या प्रौद्योगिकी संस्थान या विश्वविद्यालय में एक प्रोफेसर के रूप में 10 साल का शिक्षण अनुभव भी होना चाहिए। आवेदक की उम्र 57 वर्ष से कम होनी चाहिए। अगर कोई इन सभी मापदंडों को पूरा करता है तो वह 8 मार्च 2021 को शाम पांच बजे से पहले आवेदन पत्र के साथ निदेशक पद के लिए दावा कर सकता है। 
आवेदन पत्र को सेक्टर-9 स्थित यूटी सचिवालय के तीसरे तल के कमरा नंबर-310 में जमा कराया जा सकता है। साथ ही recruitmentdirectorpec2021@gmail.com पर भी ई-मेल करना होगा।


वर्ष 2024 में खत्म होना था कार्यकाल, पहले ही दिया इस्तीफा
प्रो. धीरज सांघी ने दिसंबर 2020 में कार्यकाल पूरा होने से पहले ही इस्तीफा दे दिया था। प्रो. सांघी की जनवरी 2019 में नियुक्ति हुई थी और उनका कार्यकाल पांच साल का था, लेकिन किन्हीं निजी कारणों के चलते उन्होंने इस्तीफा देकर सभी को चौंका दिया। प्रशासन ने उनका इस्तीफा मंजूर भी कर लिया है। हालांकि, वह 31 मार्च 2021 तक निदेशक पद पर सेवा देंगे। इस्तीफा देने के साथ प्रो. सांघी ने कहा था कि वह निजी जीवन का आनंद लेना चाहते हैं, जिसके लिए उन्होंने इस्तीफा दिया है। हालांकि, उनके इस्तीफे के बाद प्रशासन और पेक के बीच चल रही खींचतान सामने आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed