फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   punjab university student council president not come in oath ceremoney

पंजाब यूनिवर्सिटी के इतिहास में पहली बार, शपथ समारोह में नहीं आए छात्र संघ अध्यक्ष चेतन चौधरी

Sat, 14 Sep 2019 11:57 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Sat, 14 Sep 2019 11:57 AM IST
विज्ञापन
punjab university student council president not come in oath ceremoney
छात्र संघ सदस्य शपथ लेते हुए - फोटो : अमर उजाला
पंजाब यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के लिए शुक्रवार को शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। पीयू की ओर से आयोजित इस शपथ ग्रहण समारोह में छात्रसंघ अध्यक्ष चेतन चौधरी ही गायब रहे। बताया जा रहा है कि पीयू के इतिहास में यह पहली बार हुआ है जब शपथ ग्रहण समारोह में छात्रसंघ अध्यक्ष ही शपथ लेने नहीं पहुंचा। वहीं, वाइस प्रेसिडेंट, सेक्रेटरी, ज्वाइंट सेक्रेटरी और पांच नए एग्जीक्यूटिव मेंबरों ने अपने पद की शपथ ली।
विज्ञापन


डीएसडब्ल्यू प्रो. इमैनुअल नाहर ने चार सितंबर को जारी शेड्यूल में साफ किया था कि पीयू स्टूडेंट काउंसिल प्रधान सहित सभी पदाधिकारी कार्यकारिणी सदस्यों के चुनाव के मौके पर शपथ लेंगे, जो इंग्लिश विभाग के सभागार में होना तय हुआ है। शुक्रवार सुबह पहले एग्जीक्यूटिव मेंबरों के लिए चुनाव हुए। जानकारी के मुताबिक, चेतन चौधरी इस चुनाव में वोट डालने पहुंचे लेकिन दो बजे के बाद इसी स्थान पर हुए शपथ ग्रहण समारोह में वह नहीं पहुंचे।
विज्ञापन


डीएसडब्ल्यू ने काउंसिल के वाइस प्रेसिडेंट राहुल, सेक्रेटरी तेगबीर सिंह, ज्वाइंट सेक्रेटरी मनप्रीत सिंह माहल सहित चुने गए पांचों कार्यकारिणी सदस्यों को शपथ दिलाई गई। गौरतलब है कि शपथ लेने के बाद ही काउंसिल प्रेसिडेंट को शक्तियां मिलती हैं। शपथ के बाद अब छात्र नेता किसी भी दिन ऑफिस ज्वाइन कर सकते हैं। उधर, काउंसिल के ज्वाइंट सेक्रेटरी मनप्रीत सिंह माहल ने शपथ ग्रहण करने के बाद ऑफिस भी ज्वाइन कर लिया। मनप्रीत के साथ उनके पिता नाजर सिंह और दोस्त मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंजाब यूनिवर्सिटी कैंपस स्टूडेंट्स काउंसिल चुनाव के बाद आज कार्यकारिणी के पांच सदस्यों के लिए चुनाव हुए। मन इंद्रपाल सिंह (यूआईपीएस) को सबसे ज्यादा 58 मत मिले, जबकि एंथ्रोपोलॉजी के राहुल को 53 वोट मिले। कार्यकारिणी में शामिल हुए तीसरे सदस्य राहुल शर्मा हैं जो यूआईपीएस से ही हैं उन्हें 47 वोट मिले, चौथे सदस्य डेंटल कालेज के अमृत बवेजा हैं जिसे 42 मत मिले जबकि पांचवें सदस्य के रूप में माइक्त्रसेबायोलोजी के गौरव सकलानी को चुना गया और उन्हें 35 वोट मिले।


छात्रसंघ अध्यक्ष चेतन चौधरी का कहना है कि जुलॉजी विभाग की दो छात्राएं भूखहड़ताल पर बैठी हैं, जो स्पेशल चांस की मांग को लेकर संघर्षरत हैं। वह उनका साथ देने के लिए कुलपति कार्यालय के बाहर बैठे थे। चेतन ने कहा कि जब तक उनकी मांगों को लेकर नोटिफिकेशन जारी नहीं हो जाता तब तक वे शपथ नहीं लेंगे।

शपथ ग्रहण समारोह में तीन प्रमुख पदाधिकारियों के अलावा कार्यकारिणी सदस्य भी मौजूद रहे हैं। प्रेसिडेंट को छोड़कर अन्य सभी ने शपथ ले ली है।
- प्रो. इमैनुअल नाहर, डीएसडब्ल्यू
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed