{"_id":"5f0b7a898ebc3e63d8743c09","slug":"plan-ready-pu-will-help-two-universities-of-punjab-to-conduct-final-year-exams-chandigarh-news-pkl381130936","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"प्लान तैयार... फाइनल ईयर की परीक्षा कराने के लिए पंजाब के दो विश्वविद्यालयों की मदद लेगा पीयू","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
प्लान तैयार... फाइनल ईयर की परीक्षा कराने के लिए पंजाब के दो विश्वविद्यालयों की मदद लेगा पीयू
Mon, 13 Jul 2020 01:47 PM IST
पंचकुला ब्यूरो
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2020 01:47 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब यूनिवर्सिटी फाइनल ईयर के छात्रों की परीक्षा आसानी से करवा सकता है। इसके लिए प्लान तैयार हो रहा है। पंजाब के दो सरकारी विश्वविद्यालयों की भी मदद पीयू लेने की तैयारी कर रहा है। इसके अलावा पीयू के पास अपने तीन क्षेत्रीय केंद्र व 196 कॉलेज हैं जहां परीक्षा केंद्र बनाए जा सकते हैं और छात्रों को परीक्षा के लिए अधिक दूरी तय नहीं करनी होगी।
जानकारों का कहना है कि पीयू व उससे जुड़े कॉलेजों के फाइनल ईयर के 55 फीसदी स्टूडेंट पंजाब से आते हैं। ऐसे में इन छात्रों की परीक्षाएं आसानी से होंगी। पीयू कैंपस में फाइनल ईयर के लगभग तीन हजार स्टूडेंट्स हैं। जिनकी परीक्षाएं तीन शिफ्टों में दस दिन में करवाई जा सकती हैं। पीयू में पढ़ने वाले पंजाब के विद्यार्थी अपने आसपास के परीक्षा केंद्रों का वह चयन कर सकते हैं ताकि उनको यहां तक की दौड़ न लगानी पड़े।
इसके अलावा पीयू गुरुनानक देव विश्वविद्यालय अमृतसर व पंजाबी विश्वविद्यालय पटियाला की मदद भी ले सकता है। सूत्रों का कहना है कि इस पर शर्त ये होगी कि पीयू समेत तीनों विश्वविद्यालय एक-दूसरे विश्वविद्यालय व कॉलेजों के छात्रों की परीक्षाएं कराएंगे। जो भी विश्वविद्यालय जिस क्षेत्र के नजदीक पड़ेगा वहां परीक्षा केंद्र बना दिया जाएगा।
विज्ञापन
फाइनल ईयर में छात्रों की संख्या 25 हजार
जानकारों का कहना है कि पीयू व पंजाब के कॉलेजों में शिक्षा पा रहे फाइनल ईयर के छात्रों की संख्या लगभग 25 हजार होगी। इसमें 55 फीसदी पंजाब से हैं। ऐसे में पंजाब के विद्यार्थियों की परीक्षा संपन्न कराने के लिए पीयू के पास कई विकल्प हैं। दिक्कतें वहां आ रही हैं जहां विद्यार्थी दूसरे राज्यों से हैं। हालांकि हरियाणा, हिमाचल प्रदेश में भी पीयू परीक्षा करवा सकता है। उसके लिए प्लान भी तैयार हो रहा है।

इस तरह हो रहा प्लान तैयार
दूसरे राज्यों के विद्यार्थी भी अपने ही राज्यों में फाइनल ईयर की परीक्षाएं दे सकते हैं। पीयू सरकारी व निजी विश्वविद्यालयों से संपर्क साध रहा है ताकि वहां केंद्र बनाया जा सके। शिक्षाविदों ने इस प्रस्ताव का स्वागत भी किया है।
कहा कि एक राज्य में दो या तीन केंद्र बनाए जा सकते हैं और छात्र भी वहां पहुंच जाएंगे। प्रश्नपत्रों के साथ पीयू के शिक्षकों की टीम पहुंचेगी और एक सप्ताह में या दस दिन में परीक्षा लेकर लौट सकती है। मालूम हो कि पीयू ने फाइनल ईयर के सभी छात्रों का डेटा इकट्ठा कर लिया है। अब विस्तृत प्लान तैयार हो रहा है।
कई छात्रों के कोर्स में तो केवल वायवा ही शामिल
फाइनल ईयर के कई छात्र ऐसे हैं जिनको परीक्षा देने की आवश्यकता नहीं होगी। उनके पाठ्यक्रम या कोर्स में केवल वायवा ही है। ऐसे में दस फीसदी विद्यार्थी वायवा के जरिये ही उत्तीर्ण हो जाएंगे। अधिकांश विद्यार्थियों का वायवा हो चुका है। कुछ का वायवा लेने की तैयारी चल रही है।