फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Placement cell of every department of Punjab university will be active

पंजाब यूनिवर्सिटी के हर विभाग की प्लेसमेंट सेल होगी सक्रिय, शुरू हुई वेबसाइट और पोर्टल

Fri, 10 Jan 2020 03:00 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Fri, 10 Jan 2020 03:00 PM IST
विज्ञापन
Placement cell of every department of Punjab university will be active
वेबसाइट, पोर्टल लॉन्च करते वीसी राजकुमार - फोटो : अमर उजाला
पंजाब यूनिवर्सिटी के हर विभाग की प्लेसमेंट सेल को सक्रिय करने और अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार मुहैया करवाने के उद्देश्य से केंद्रीय प्लेसमेंट सेल ने वेबसाइट और पोर्टल लांच किया है। वीसी प्रो. राजकुमार ने कहा कि इससे युवाओं को रोजगार प्राप्त करने में लाभ मिलेगा और उनकी करिअर से संबंधित समस्याओं का हल हो सकेगा।
विज्ञापन


इसके साथ ही सही गाइडेंस भी मिलने से युवाओं को होने वाली समस्याओं का निराकरण होगा। इस वेबसाइट और पोर्टल का शुभारंभ ‘अवसर’ नाम से किया गया है। इस मौके पर सेल की निदेशक मीना शर्मा ने पूरे कार्यक्रम की जानकारी देकर इसकी खूबियां भी बताई।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इसके जरिये हर विभाग की प्लेसमेंट सेल की समस्याओं का निपटारा हो सकेगा और नई जानकारी मिलने से वह और बेहतर काम कर पाएंगे। प्लेसमेंट टीमें और भी संवेदनशील होंगी तो काम अच्छा होगा। इसको लेकर 19 फरवरी को विभिन्न कारपोरेट क्षेत्र से जुड़े लोगों की बैठक होगी और इसमें युवाओं की तमाम समस्याओं का समाधान निकाला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान डॉ. अमनदीप सिंह ने प्रशिक्षण और प्लेसमेंट अधिकारियों का परिचय कराया और पोर्टल की खूबियों को सभी के सामने रखकर वेबसाइट के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed