फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   PEC graduate students will help teachers in their online classes

पेक के ग्रेजुएट विद्यार्थी करेंगे शिक्षकों की ऑनलाइन क्लास में मदद, मिलेगा मानदेय-हॉस्टल सुविधा

Mon, 10 Aug 2020 12:26 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Mon, 10 Aug 2020 12:26 PM IST
विज्ञापन
PEC graduate students will help teachers in their online classes
प्रतीकात्मक तस्वीर
पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज (पेक) ने ऑनलाइन टीचिंग को सुदृढ़ बनाने के लिए एक अनोखी पहल की है। पेक ने ऑनलाइन क्लास में शिक्षकों की तकनीकी मदद करने के लिए 2019-20 बैच के 10 बीटेक ग्रेजुएट को नियुक्त किया है। इन विद्यार्थियों को इनकी तरफ से प्रदान की गई सेवाओं के लिए मानदेय भी दिया जाएगा। हालांकि इन सभी ग्रेजुएट की प्लेसमेंट भी हो चुकी है। लेकिन कोविड-19 के चलते इन सभी विद्यार्थियों की जॉइनिंग दिसंबर-जनवरी तक टल गई है।
विज्ञापन


पेक के डायरेक्टर धीरज सांघी ने बताया कि हर शिक्षक पढ़ाई के टेक्निकल तरीकों से परिचित नहीं है। इसलिए शिक्षकों की मदद करने के लिए कॉलेज से 2019-20 में पास आउट बीटेक ग्रेजुएट को नियुक्त किया है। ये विद्यार्थी ऑनलाइन क्लास में शिक्षकों की टेक्निकल फेज में मदद करेंगे। साथ ही ऑनलाइन स्टडी में आसानी से विद्यार्थियों के साथ कैसे जुड़ा जा सकता है और किन तरीकों से पढ़ाई को आसान और प्रभावी बनाया जा सकता है इत्यादि में शिक्षकों की सहायता करेंगे।
विज्ञापन


प्रो. धीरज ने बताया इन सभी विद्यार्थियों की नौकरी लग चुकी है। कोविड-19 के चलते कंपनी ने जॉइनिंग देर कर दी है। इसलिए इनके पास अभी कुछ समय फ्री है। कॉलेज की तरफ से इन्हें इनके काम के लिए मानदेय भी दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यार्थियों के लिए हॉस्टल सुविधा होगी फ्री

प्रो धीरज ने बताया कि विद्यार्थियों को मेल की है कि जब भी शिक्षकों को कैंपस में टेक्निकल मदद की जरूरत पड़ेगी तो उन्हें कॉलेज आना पड़ेगा अन्यथा वे घर से ऑनलाइन काम करेंगे। इन विद्यार्थियों में 3-4 विद्यार्थी ट्राइसिटी से बाहर के हैं। इन्हें कॉलेज फ्री में हॉस्टल सुविधा मुहैया करवाएगा। विद्यार्थियों को केवल मेस का बिल खुद भरना होगा।

नेटवर्क की समस्या वाले विद्यार्थियों ने ली हॉस्टल सुविधा
डायरेक्टर प्रो. धीरज ने बताया कि पेक ने 27 जुलाई से इस सेशन के लिए ऑनलाइन क्लास शुरू कर दी थी। पिछले सेमेस्टर में दूरदराज के कुछ विद्यार्थियों को नेटवर्क की समस्या आ रही थी। इस कारण वे ऑनलाइन क्लास नहीं लगा पाए।

ऐसे विद्यार्थियों के लिए इस सेशन में हॉस्टल की सुविधा दी है। कुल 70 विद्यार्थियों ने हॉस्टल में आने की मांग की है। इनमें से 30 के करीब कॉलेज हॉस्टल आ चुके हैं। इन विद्यार्थियों को सख्त निर्देश हैं कि दिन में कैंपस में क्लास के बाद वे हॉस्टल से बाहर शहर में घूमने के लिए नहीं जा सकते।

पेक ने फ्रेंच पढ़ाने के लिए एलायंस के साथ किया समझौता
पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज ने बीटेक के विद्यार्थियों को फ्रेंच पढ़ाने के लिए एलायंस फ़्रेंचाइज, चंडीगढ़ के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। एलायंस के शिक्षक पेक के विद्यार्थियों की ऑनलाइन फ्रेंच की क्लास लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed