फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   pariksha par charcha 2.0 pm modi speech and question on pubg

परीक्षा पर चर्चा 2.0: पीएम मोदी ने देशभर के बच्चों को दिए ये 5 टिप्स, पढ़ लीजिए काम आएंगे

Wed, 30 Jan 2019 09:30 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Wed, 30 Jan 2019 09:30 AM IST
विज्ञापन
pariksha par charcha 2.0 pm modi speech and question on pubg
पीएम नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को परीक्षा पे चर्चा 2.0 कार्यक्रम में देशभर से बच्चों, शिक्षकों और पैरंट्स की चिंताओं पर चर्चा की। कार्यक्रम में पीएम मोदी का शिक्षक, दार्शनिक, कवि से लेकर बहुत हल्का फुल्का अंदाज भी दिखा। उन्होंने परिजनों को भी सलाह ही कि बच्चों पर प्रेशर न बनाएं, क्योंकि प्रेशर से ही परिस्थिति बिगड़ती है। 

विज्ञापन


पीएम ने ऑनलाइन गेम्स से लेकर सोशल मीडिया और परीक्षा में नंबरों पर टिप्स दिए। दो घंटे चले इस कार्यक्रम में पीएम ने परीक्षा से संबंधित प्रश्नों के उत्तर दिए और उन्हें एग्जाम को बेहतर तरीके से करने के बारे में भी जानकारी दी। इस दौरान एक मौका ऐसा भी आया जब एक मां ने पीएम से कहा कि इन दिनों मेरा बेटा ऑनलाइन गेम्स काफी खेलता है, मैं उसकी पढ़ाई से चिंतित हूं। इस पर पीएम ने मां से पूछा कि ये पब्जी वाला है क्या। इस पर छात्रों ने खूब ठहाके लगाए।
विज्ञापन


शहर के स्कूलों में हुआ लाइव प्रसारण
चंडीगढ़ के लगभग हर स्कूल में स्कूल प्रबंधन द्वारा परीक्षा पे चर्चा 2.0 कार्यक्रम को लाइव दिखाया गया। सभी स्कूलों ने अपने स्तर पर तैयारियां की हुई थीं और 8वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों को पीएम के भाषण को सुनने के लिए बिठाया गया था। सुबह 11 बजे से शुरू हुआ कार्यक्रम दोपहर करीब 1 बजे तक चला। ज्यादातर स्टूडेंट्स कार्यक्रम के दौरान पीएम की बातों को समझते व तालियां बजाते दिखे। कार्यक्रम के बाद स्टूडेंट्स का कहना था कि खुशी की बात है कि देश के पीएम भी उनकी छोटी छोटी समस्याओं को समझते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सवालों पर ऐसे रहे पीएम के जवाब 
डीएवी स्कूल, पठानकोट के छात्र अमित चौहान ने पूछा कि पढ़ाई करने में, एग्जाम देने में फन और इंटरेस्ट कैसे आएगा? इस सवाल के जवाब में प्रधानमंत्री ने कहा कि एग्जाम एक कसौटी हैं परखने का। एग्जाम को एक अवसर मानेंगे तो आनंद आएगा। 

पीएम द्वारा दिए गए 5 टॉप टिप्स

pariksha par charcha 2.0 pm modi speech and question on pubg
पीएम का भाषण सुनते छात्र-छात्राएं

शब्द भंडार बढ़ाएं :  छात्रों को नए नए शब्द सीखने चाहिए। इसके ढेर सारे लाभ हैं।
एप से भाषा सीखें : अब कई भाषाओं के मोबाइल ऐप आ गए हैं। उन ऐप की मदद से हिंदी, इंग्लिश या अन्य भाषाओं पर अपनी पकड़ मजबूत बना सकते हैं।
लक्ष्य है जरूरी : जीवन में सफलता के लिए लक्ष्य का होना जरूरी है। पहले एक लक्ष्य तय कर लें और फिर उसको हासिल करने के लिए रणनीति बनाएं।
मॉक टेस्ट : आपको ढेरों सारे ऑनलाइन मॉक टेस्ट मिल जाएंगे। मॉक टेस्ट की मदद से आप अपनी तैयारी का स्तर और कमियों को पता कर सकते हैं। 
तकनीक समस्या नहीं, हल : इंटरनेट का सही इस्तेमाल करें। कई वेबसाइट और ऐप्स हैं जहां आप अपने कमजोर टॉपिक को मजबूत बना सकते हैं।

कार्यक्रम के बाद क्या बोले विद्यार्थी

छोटे छोटे लक्ष्य रखें
प्रधानमंत्री ने स्ट्रेस फ्री रहने के मंत्र दिए। उन्होंने कहा कि हर स्टूडेंट में अलग-अलग प्रतिभा होती है। ऐसे में कभी भी दूसरे जैसा बनने का प्रयास नहीं करें। इसके अलावा पीएम ने बताया कि हमें लक्ष्य छोटे छोटे रखने चाहिए और उन्हें पूरा करने में जी जान से जुट जाना चाहिए। -स्नेहा, 11वीं कक्षा, जीजीएमएसएसएस-18 

खुद को बनाए काबिल

हमारे अंदर दूसरों को देखकर उन जैसा बनने की चाह होती है जो गलत है। हमें खुद को इतना काबिल बनाना चाहिए कि दूसरे हमारी नकल करें। हर कोई पढ़ाई में अच्छा नहीं होता और न ही कोई खेलकूद और गाने बजाने में अच्छा होता है। प्रधानमंत्री ने तुलना नहीं करने की जो सलाह दी, वह बहुत अच्छी लगी। -ब्लैसी, 12वीं (कॉमर्स)

जिंदगी का मतलब होता है गति
पीएम मोदी ने आत्मविश्वास को नहीं टूटने के लिए जो टिप्स दिए वह बहुत बेहतर थे। पीएम ने न सिर्फ हमें सजेशन दिए बल्कि हमारे पेरेंट्स को भी प्रेशर नहीं देने को कहा। पीएम ने बताया कि जिंदगी का मतलब ठहराव नहीं होता है, जिंदगी का मतलब ही होता है गति। -कनिष्का, 12वीं (आर्र्ट्स) 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed