फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   padmabhushan player gopichand reached punjab university

प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने पहुंचे गोपीचंद

Wed, 06 Apr 2016 11:18 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 06 Apr 2016 11:18 AM IST
विज्ञापन
padmabhushan player gopichand reached punjab university
पीयू में स्थित जिम्नेजियम हॉल में बैडमिंटन चैंपियनशिप का उद्घाटन करने पहुंचे पद्म श्री गोपीचंद खिलाड़ियों से मिलते हुए। - फोटो : अमर उजाला
भारतीय युवा लगतार बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। उनसे रियो ओलंपिक में पदक जीतने की अधिक उम्मीदें हैं। यह बात नामी बैडमिंटन प्लेयर और पद्मभूषण पी. गोपीचंद ने कही। वह पंजाब यूनिवर्सिटी में मंगलवार से शुरू हुई नेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप के उद्घाटन समारोह में पहुंचे।
विज्ञापन


बातचीत में उन्होंने कहा की रियो ओलंपिक शुरू होने में कुछ ही समय बचा है। पिछले 2-3 वर्षों से युवा बैडमिंटन खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में बेहतरीन प्रदर्शन किया है।
विज्ञापन


जिससे आप अनुमान लगा सकते हैं कि इस बार ओलंपिक में पदक जरूर आएंगे। गोपी चंद का कहना है कि खिलाड़ियों को यह सोचकर नहीं खेलना चाहिए कि वह ओलंपिक में खेल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बल्कि उनका फोकस गेम पर होना चाहिए। साथ खिलाड़ियों को मानसिक रूप से मजूबत होना चाहिए और हमेशा मुकाबले से पहले रिलेक्स होने की जरूरत है। खिलाड़ी बिना तनाव के कोर्ट पर उतरें और अपना शत प्रतिशत योगदान दें। खिलाड़ियों को अपनी कमियों पर अधिक ध्यान देने की जरूरत हैं। जिससे वह अपने विरोधी खिलाड़ी से बेहतर कर सकते हैं।


चीन, स्पेन, जापान से कड़ा मुकाबला
पिछले कई अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन टूर्नामेंट के दौरान भारत व चीन के खिलाड़ियों में कड़ा मुकाबला देखा गया है। इस पर गोपीचंद का जवाब था कि कोई जरूरी नहीं हैं। क्योंकि ओलंपिक में जापान व स्पेन जैसी मजबूत टीमें भाग ले रही हैं।


सान्या बेहतरीन खिलाड़ी
सान्या के प्रदर्शन के बारे में कहा कि वह एक बेहतरीन खिलाड़ी उभर कर समाने आई हैं। पीवी सिंधू कई बार बड़े मैचों में अच्छी परफार्मेंस करने में असमर्थ हो जाती हैं। इस सवाल पर गोपी चंद ने कहा कि उन्हें अभी तकरीबन 2-3 साल का समय लगेगा। जब उनका प्रदर्शन लगातार ठीक होता जाएगा। उन्होंने कहा कि इस समय भारत की वुमन टीम की अच्छी परफॉर्मेंस रही है।


खिलाड़ियों पर कर रहे फोकस
कोच का पद संभालने के सवाल पर उन्होंने कहा कि वह देश के युवा खिलाड़ियों को तराशने में लगे हैं। खिलाड़ियों के बेसिक व फिटनेस पर विशेष ध्यान दे रहे हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed