{"_id":"5f39a1288ebc3e3d0e2ab6d7","slug":"nsui-started-hunger-strike-on-demand-of-not-taking-fee-chandigarh-news-pkl384855031","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब यूनिवर्सिटीः फीस न लेने की मांग को लेकर एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने शुरू की भूख हड़ताल","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
पंजाब यूनिवर्सिटीः फीस न लेने की मांग को लेकर एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने शुरू की भूख हड़ताल
Mon, 17 Aug 2020 12:08 PM IST
पंचकुला ब्यूरो
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2020 12:08 PM IST
विज्ञापन
हड़ताल पर बैठे एनएसयूआई कार्यकर्ता
- फोटो : अमर उजाला
छात्रों से पहले सेमेस्टर की फीस न लेने की मांग को लेकर एनएसयूआई ने भूख हड़ताल शुरू कर दी। 15 अगस्त से यह हड़ताल शुरू हुई जो दूसरे दिन भी चली। यह हड़ताल छात्र पीयू वीसी कार्यालय के बाहर कर रहे हैं।
रविवार को भूख हड़ताल पर एनएसयूआई अध्यक्ष निखिल नरमेटा बैठे। उन्होंने कहा कि पंजाब विश्वविद्यालय छात्रों पर फीस का बोझ डाल रहा है लेकिन पीयू को उनके परिवारों की हालत का पता नहीं है। छात्र फीस कहां से दें, कोरोना के कारण तमाम छात्रों के परिवारों की आजीविका चली गई। पीयू को पहले छात्रों से बातचीत करनी चाहिए थी, तभी फीस लेते।
उन्होंने कहा कि अधिकांश छात्रों ने पीयू की फीस जमा नहीं की है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि छात्र एकजुट हैं और उनके पास फीस जमा करने के लिए पैसे नहीं हैं। उन्होंने कहा कि भूख हड़ताल की यह चेन चलती रहेगी। पीयू को इस प्रकरण पर जल्द से जल्द निर्णय लेना चाहिए। हड़ताल में कई अन्य छात्र नेताओं ने भी हिस्सा लिया।