फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   NSUI sent Rakhi to punjab university vc rajkumar, return gift

एनएसयूआई का अनोखा अभियान, पंजाब यूनिवर्सिटी वीसी को भेजी राखी, रिटर्न में मांगा यह गिफ्ट

Sun, 02 Aug 2020 12:48 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Sun, 02 Aug 2020 12:48 PM IST
विज्ञापन
NSUI sent Rakhi to punjab university vc rajkumar, return gift
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pu222.jpg
पंजाब विश्वविद्यालय के छात्रों से आगामी सत्र की फीस न लेने के लिए एनएसयूआई ने अनोखा अभियान चलाया है। वीसी प्रो. राजकुमार को राखी भेजी है। कहा है कि छात्रों को रक्षाबंधन का गिफ्ट दिया जाए कि उनकी फीस नहीं लेंगे। इसके अलावा कई अन्य मांगें भी रखी हैं।
विज्ञापन


एनएसयूआई राष्ट्रीय स्तर पर रक्षाबंधन पर अभियान चला रही है। राखी चांसलर वेंकैया नायडू को भेजी जा रही है। उनसे भी यही मांग की जा रही है कि छात्रों से आगामी समेस्टर की फीस न ली जाए। छात्रों का कहना है कि कोरोना के कारण तमाम परिवारों के पास नौकरी नहीं रही। आजीविका के साधन नहीं रहे। वहीं परिवारों का पालन-पोषण नहीं हो पा रहा है। ऐसे में छात्र कैसे पढ़ेंगे और कैसे फीस दे पाएंगे। इन छात्रों की पढ़ने की इच्छा है इसलिए फीस किसी हालत में न ली जाए।
विज्ञापन


ऑनलाइन शिक्षा में नेट की बाधा दूर करने के लिए छात्रों को हॉस्टल में बुलाएं
एनएसयूआई के पीयू अध्यक्ष निखिल नरमेटा ने कहा है कि लोकल स्तर पर पीयू वीसी को राखी भेजी गई है। उनसे मांग की गई है कि फीस न लें। साथ ही तीन अगस्त से शुरू होने वाली ऑनलाइन शिक्षा में छात्रों को नेट की दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। इससे बचने के लिए कैंपस में छात्रों को आने की अनुमति दें और हॉस्टलों में उन्हें रखा जाए ताकि वे यहां रहकर पढ़ सकें और आगे बढ़ सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed