{"_id":"5ef116e98ebc3e43230f88a2","slug":"nsui-s-nationwide-campaign-of-exams-for-no-semester-chandigarh-news-pkl379012682","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब यूनिवर्सिटी में किसी भी सेमेस्टर की न हो परीक्षाएं, एनएसयूआई ने छेड़ा राष्ट्रव्यापी अभियान","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
पंजाब यूनिवर्सिटी में किसी भी सेमेस्टर की न हो परीक्षाएं, एनएसयूआई ने छेड़ा राष्ट्रव्यापी अभियान
Tue, 23 Jun 2020 02:55 PM IST
पंचकुला ब्यूरो
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2020 02:55 PM IST
विज्ञापन
परीक्षा
- फोटो : पेक्सेल्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परीक्षाओं को लेकर देशभर के विद्यार्थियों में खलबली जैसा माहौल है। वह समझ नहीं पा रहे हैं कि करें तो क्या। यही हाल पीयू के स्टूडेंट्स का है।
यहां भी फाइनल ईयर वाले विद्यार्थियों को एग्जाम करवाया जाएगा, बाकी सेमेस्टर के एग्जाम का पता नहीं। ऐसे में विद्यार्थी परेशान हैं। छात्रों की समस्याएं हल करने के लिए ही एनएसयूआई ने राष्ट्रव्यापी अभियान छेड़ा है। कहा है कि बिना एग्जाम के सभी विद्यार्थियों को अगली कक्षाओं में प्रमोट किया जाए।
पीयू व उससे संबद्ध कॉलेजों में लगभग तीन लाख स्टूडेंट्स हैं। सभी असमंजस की स्थिति में हैं। वह समझ नहीं पा रहे कि परीक्षाएं होंगी या नहीं। तैयारी करें या नहीं। अफसर साफ जवाब देने को तैयार नहीं। इसी बीच एनएसयूआई ने छात्रों को कुछ सहारा दिया।
एनएसयूआई ने पीयू प्रशासन से कहा है कि फाइनल ईयर वाले विद्यार्थियों की भी परीक्षाएं न करवाई जाएं। कोरोना के कारण विद्यार्थियों को खतरा हो सकता है। लगातार केसों की संख्या बढ़ रही है। दूसरे राज्यों के विद्यार्थी आने में सक्षम नहीं हैं। यातायात के साधन भी नहीं चल रहे हैं। हॉस्टल भी पीयू ने खाली नहीं करवाए हैं। इस पर पीयू ध्यान दे ताकि छात्रों की समस्या हल हो सके।