{"_id":"5ef8a5e88ebc3e42d05deaff","slug":"nri-quota-seats-will-not-remain-vacant-pu-will-make-rules-for-this-chandigarh-news-pkl3795689126","type":"story","status":"publish","title_hn":"78 विभागों में एनआरआई कोटें की सीटें न रहें खाली, इसलिए नियम बनाएगी पंजाब यूनिवर्सिटी","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
78 विभागों में एनआरआई कोटें की सीटें न रहें खाली, इसलिए नियम बनाएगी पंजाब यूनिवर्सिटी
Mon, 29 Jun 2020 01:20 PM IST
पंचकुला ब्यूरो
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2020 01:20 PM IST
सार
- जुलाई के प्रथम सप्ताह में प्रस्ताव बनाएगा विश्वविद्यालय
- 78 विभागों में एनआरआई विद्यार्थियों के लिए सीटें निर्धारित
- इस बार एनआरआई सीटों को भरना बड़ी चुनौती
विज्ञापन
Punjab University
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब विश्वविद्यालय एनआरआई कोटे से होने वाले दाखिलों के लिए नियम बनाने जा रहा है, ताकि दाखिले के दौरान सीटें खाली न रह सकें। इसके अलावा एनआरआई अधिक से अधिक दाखिले लेने आएं, उन्हें भी कुछ रियायतें दी जा सकती हैं। यह प्रस्ताव भी पीयू जुलाई के प्रथम सप्ताह में बनाकर पास करेगा।
पीयू के 78 विभागों में एनआरआई विद्यार्थियों के लिए सीटें निर्धारित की गई हैं। दो से लेकर छह सीटें हर विभाग या कोर्स में हैं। 400 से अधिक सीटें एनआरआई स्टूडेंट्स के लिए हैं लेकिन यह दाखिले के दौरान नहीं भर पाती हैं। कई विभागों को एनआरआई स्टूडेंट मिल ही नहीं पाते।
इसके कारण खाली सीटों का प्रकार बदलकर यह अन्य विद्यार्थियों को दे दी जाती हैं। पीयू चाहता है कि सीटें खाली न रहें और एनआरआई स्टूडेंट भी आएं इसलिए पीयू एनआरआई को आकर्षित करने के लिए नए नियम बनाने की तैयारी में लगा है।
विज्ञापन
इस बार एनआरआई सीटों को भरना बड़ी चुनौती
सूत्रों का कहना है कि कुछ छूट इन विद्यार्थियों को दी जा सकती है ताकि वे अधिक से अधिक पीयू में पहुंचे। इस बार पीयू के सामने इन सीटों को भरने की और ज्यादा चुनौती होगी क्योंकि दुनिया भर में कोरोना फैला हुआ है। इन छात्रों को कैसे आकर्षित किया जा सकेगा। हालांकि योजना बन रही है और जल्द ही सामने आएगी।