फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Not every student gets the benefit of online studies, punjab university, coronavirus, lockdown

लॉकडाउनः ऑनलाइन पढ़ाई का लाभ हर स्टूडेंट को नहीं मिल रहा, छात्र संघ अध्यक्ष ने उठाए सवाल

Wed, 15 Apr 2020 12:26 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Wed, 15 Apr 2020 12:26 PM IST
विज्ञापन
Not every student gets the benefit of online studies, punjab university, coronavirus, lockdown
सांकेतिक तस्वीर
पंजाब यूनिवर्सिटी की ओर से करवाई जा रही ऑनलाइन पढ़ाई पर पीयूसीएससी अध्यक्ष चेतन चौधरी ने बड़ा सवाल उठाया है। उन्होंने कहा है कि 25 फीसदी विद्यार्थी इस पढ़ाई से वंचित हैं। उन तक नेट आदि की सुविधा नहीं है। ऐसे में वह कैसे पढ़ेंगे और उनके एग्जाम भी पीयू 15 दिन में कराने की योजना बना रहा है, जो गलत है। यह बातें चेतन चौधरी ने उपराष्ट्रपति को मंगलवार को भेजे पत्र में कही हैं। उन्होंने कहा है कि इसकी ग्राउंड रिपोर्ट करवाएं। सभी हकीकत सामने आ जाएगी।
विज्ञापन


पीयूसीएससी अध्यक्ष चेतन चौधरी ने चिट्ठी में लिखा है कि आपकी ओर से सोमवार को की गई वीडियो कांफ्रेंसिंग में सब कुछ पीयू में अच्छा बताया गया। हर विद्यार्थी की पढ़ाई ऑनलाइन बेहतर होना बताई गई। यहां तक की एग्जाम भी 15 दिन में करवाने का वायदा किया गया जबकि हकीकत अलग है। पीयू के कई शिक्षकों ने तो ऑनलाइन पढ़ाई तक शुरू नहीं करवाई है। कुछ ने शुरू की है तो वह हर विद्यार्थी तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। गांवों में विद्यार्थियों के पास नेट की सुविधा तक नहीं हैं।
विज्ञापन


वह एक तो लॉकडाउन के कारण तनाव में हैं और दूसरी बाधा पीयू ने उनके सामने खड़ी कर दी है। क्योंकि कुछ स्टूडेंट्स ऑनलाइन कक्षाएं ले रहे हैं, लेकिन कक्षा में वह नहीं पहुंच पा रहे हैं तो उन्हें पढ़ाई की चिंता सता रही है। अध्यक्ष ने उप राष्ट्रपति से कहा है कि पीयू से इस मामले में समुचित रिपोर्ट मांगी जाए। साथ ही विद्यार्थियों के एग्जाम 15 दिन में खत्म न किए जाएं। इस प्लान से विद्यार्थियों को नुकसान ही नुकसान होगा। इस प्रकरण में आप दखल दें और निर्णय लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed