{"_id":"5cf7c128bdec22078f24e293","slug":"neet-2019-result-declared-know-about-topper-students-of-punjab-haryana-and-chandigarh-in-top-100","type":"story","status":"publish","title_hn":"NEET Result 2019: हरियाणा-पंजाब और चंडीगढ़ से इन छात्रों ने टॉप 100 में बनाई जगह","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
NEET Result 2019: हरियाणा-पंजाब और चंडीगढ़ से इन छात्रों ने टॉप 100 में बनाई जगह
Thu, 06 Jun 2019 01:32 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 06 Jun 2019 01:32 AM IST
विज्ञापन
गौतम कौशल
- फोटो : अमर उजाला
देश के सभी मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस और बीडीएस प्रोग्राम में दाखिले के लिए आयोजित नीट परीक्षा 2019 का परिणाम घोषित हो चुका है। इसमें हरियाणा -पंजाब और चंडीगढ़ से कई छात्राओं ने टॉप 100 में जगह बनाई है।
विज्ञापन
हरियाणा में फरीदाबाद के स्वास्तिक भाटिया ने चौथी रैंक हासिल की। इसके अलावा हरियाणा से मोहित, आशु और शिखर गुप्ता भी टॉपर्स में शामिल हैं। सिवानी मंडी की आशु पुनिया ने ऑल इंडिया में 41वीं रैंक हासिल की है। पंजाब के आर्यन कक्कड़ को 23वां और लोहिताश्व गाेयल को 37वां स्थान प्राप्त हुआ है। आर्यन ने 690 अंक और लोहिताश्व को 686 अंक हासिल हुए हैं।
विज्ञापन
टॉप 100 में से चंडीगढ़ के दो छात्रों ने जगह बनाने में कामयाबी हासिल की है। चंडीगढ़ के ईशान गुप्ता शहर में टॉपर रहे हैं। उन्होंने ऑल इंडिया 93वीं रैंक हासिल की है जबकि गौतम कौशल ने 96वां रैंक हासिल किया हैं।
विज्ञापन
दोनों एक ही स्कूल सेक्टर-38 स्थित श्री गुरु हरकिशन मॉडल स्कूल और एक ही कोचिंग इंस्टीट्यूट एलेन के स्टूडेंट हैं। इनके अलावा चंडीगढ़ के ऋषभ मनोजा ने 561 रैंक और अदिति सिंगला ने आल इंडिया 360वां रैंक हासिल किया है।
नीट परीक्षा में कुल 1519375 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन किया था। इसमें से 1510755 छात्रों ने परीक्षा दी थी। इसके आधार पर 797042 छात्रों ने परीक्षा क्वालीफाई कर ली है। बीते साल के मुकाबले इस साल के परिणामों में सुधार देखा गया है ।