फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   coronavirus effect on chandigarh villages, punjab university survey

चंडीगढ़ के गांवों पर पड़ा है कोरोना संक्रमण का सबसे ज्यादा असर, पंजाब यूनिवर्सिटी ने कराया सर्वे

Tue, 07 Jul 2020 01:00 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Tue, 07 Jul 2020 01:00 PM IST
विज्ञापन
coronavirus effect on chandigarh villages, punjab university survey
प्रतीकात्मक तस्वीर
कोरोना का चंडीगढ़ के गांवों पर क्या असर पड़ा, इस पर पंजाब विश्वविद्यालय की एक टीम ने विस्तृत रिपोर्ट तैयार की है। इस समय लोगों में सर्वाधिक डर कोरोना का है। इससे लोगों की नौकरी से लेकर गांवों की सफाई व्यवस्था तक बाधित हुई है। यह रिपोर्ट पीयू सार्वजनिक नहीं कर रहा है। हालांकि, यह रिपोर्ट केंद्र सरकार को भेज दी गई है। वहीं से इस रिपोर्ट के आधार पर योजनाएं बनाई जाएंगी।
विज्ञापन


कोरोना ने हर क्षेत्र को प्रभावित किया है। हर व्यक्ति के मन में इसका डर रहा है। कोई मानसिक तो कोई शारीरिक रूप से परेशान रहा। इसे लेकर केंद्र सरकार ने पीयू से चंडीगढ़ के गांवों पर सर्वे करवाया। सूत्रों का कहना है कि पीयू ने 10 शिक्षकों को इस कार्य में लगाया। सर्वे आसान नहीं था, लेकिन शिक्षक गांवों तक पहुंचे और बारीकी से हर दिशा में अध्ययन किया।
विज्ञापन


बताया जाता है कि गांवों की सफाई व्यवस्था प्रभावित हुई। कुछ गांवों में पानी की दिक्कतें हुईं तो कुछ में लोगों का रोजगार छिन गया है। रोज कमाने वालों का कामकाज प्रभावित हुआ। कुछ परिवारों को खाने की दिक्कतें अधिक आईं, लेकिन उनकी मदद को लोग आगे आए। कई अन्य बातें भी सर्वे में निकलकर आई हैं। यह पूरी रिपोर्ट केंद्र सरकार के पास भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed