फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   MA admission in punjab university from July 1 without entrance

पंजाब यूनिवर्सिटी में बिना एंट्रेस एक जुलाई से होंगे एमए के दाखिले, ऐसी है परीक्षाओं की तैयारी

Sat, 06 Jun 2020 01:30 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Sat, 06 Jun 2020 01:30 PM IST
विज्ञापन
MA admission in punjab university from July 1 without entrance
ऑनलाइन मीटिंग लेते पंजाब यूनिवर्सिटी के वीसी - फोटो : अमर उजाला
पंजाब यूनिवर्सिटी में एक जुलाई से बिना एंट्रेस के एमए/पोस्ट ग्रेजुएशन के दाखिले की तैयारियां शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन


साथ ही जुलाई में फाइनल ईयर के स्टूडेंट्स की परीक्षा के लिए वीसी प्रो. राजकुमार ने विभागाध्यक्षों को उनकी सेफ्टी, स्वच्छता और स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने पर जोर दिया। उन्होंने परीक्षा तैयारियों की समीक्षा भी की। वीसी ने शुक्रवार को इस मुद्दे पर सभी विभागों के चेयरपर्सन, डायरेक्टर और को-ऑर्डिनेटोर के साथ को बैठक की।

वीसी ने बैठक में बताया कि एक जुलाई से बिना एंट्रेस के एमए, पोस्ट ग्रेजुएशन और पीजी डिप्लोमा के लिए ऑनलाइन एडमिशन पोर्टल खोल दिए जाएंगे। इससे विद्यार्थी घर बैठे ऑनलाइन एडमिशन फॉर्म भर सकेंगे। दाखिले के लिए प्रतिभागियों को ऑनलाइन ही दाखिला फीस और सभी डॉक्यूमेंट अपलोड करने होंगे।
विज्ञापन


बता दें पीयू प्रशासन को कोविद-19 के चलते इस सेशन में विभिन्न कोर्सेज में सीटें खाली रहने का भय बना हुआ है। पीयू सभी कोर्सेज में सीटें भरने के लिए अधिकारियों के साथ बैठकें कर रणनीति तैयार करने में लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा को लेकर बैठक में अहम खुलासा

वीसी ने सभी विभागों के चेयरपर्सन को फाइनल ईयर की परीक्षा और प्रेक्टिकल के लिए पूरी तैयारी रखने को कहा। पीयू जुलाई में परीक्षा करवाने की तैयारी कर रहा है। स्टूडेंट्स की परीक्षा में एंट्री से पहले थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी। स्क्रीनिंग के लिए पीयू प्रशासन ने थर्मल स्क्रीनिंग मशीन भी खरीदी।
लड़कों और लड़कियों की अलग अलग स्क्रीनिंग होगी।

परीक्षा केंद्रों में फिजिकल डिस्टेंसिंग करीब चार से छह फिट होगी और बैठने की जगह को मार्किंग किया जाएगा। 15 परीक्षार्थियों पर एक सहायक सुपरिंटेंडेंट तैनात होगा। परीक्षा से एक घंटे पहले सभी परीक्षा केंद्रों को सेनिटाइज किया जाएगा। मेरिट के आधार पर दाखिले होंगे। बीए में कुल नंबर/सीजीपीए वाले स्लॉट में रिजल्ट अवेटेड भरना होगा।

काउंसलिंग के दौरान विद्यार्थियों की बीए की मार्कशीट देखी जाएगी। एमए के विभिन्न कोर्सेज में दाखिले मेरिट के आधार पर किए जाएंगे। अभी तक के प्लान के अनुसार पीयू एमए की कक्षाएं सितंबर से शुरू करेगा।

चेयरपर्सन ने एमए के लिए ऑनलाइन काउंसिलिंग का दिया सुझाव

बैठक के दौरान कई चेयरपर्सन ने एमए दाखिले की काउंसिलिंग इस बार ऑनलाइन करवाने के सुझाव दिए। उन्होंने कहा कि हर साल स्टूडेंट्स को काउंसिलिंग के दौरान कागजात और फीस जमा करवाने के लिए कैंपस आना पड़ता था। लेकिन महामारी के समय में इस बार स्टूडेंट्स को पीयू बुलाना सुरक्षित नहीं होगा। स्टूडेंट्स के साथ उनके परिजन भी आते हैं, इससे कैंपस में भीड़ बढ़ेगी और सोशल डिस्टेंस रख पाना भी मुश्किल होगा।

इस बार परीक्षा की कॉपियां जांचने में मिलेगा कम समय
कोविद-19 के कारण पहले ही परीक्षाएं और दाखिले में देरी हो चुकी है। इस बार शिक्षकों को परीक्षा के बाद कॉपियां जांच करने के लिए भी कम समय दिया जाएगा, ताकि विद्यार्थियों का रिजल्ट जल्दी निकाला जा सके और उन्हें आसानी से दाखिला मिल सके।

पीएचडी वाइवा स्काइप के माध्यम से करवाने के निर्देश
हिंदी विभाग के चेयरपर्सन प्रो. गुरमीत ने बताया कि बैठक के दौरान पीएचडी के वाइवा स्काइप के माध्यम से करवाने के निर्देश दिए गए हैं। इससे स्टूडेंट्स और एग्जामिनर दोनों के समय में बचत होगी। पहले वाइवा के लिए कैंपस आना पड़ता था। वहीं एग्जामिनर को कैंपस में बुलाने पर पीयू का जो खर्च लगता था, ऑनलाइन वाइवा करवाने पर उसकी भी बचत होगी।

लॉकडाउन के दौरान पीयू ने 136 वेबिनार
पीयू के विभिन्न विभागों ने लॉकडाउन के दौरान कुल 136 वेबिनार आयोजित करवाए। वीसी ने चेयरपर्सन को ऑनलाइन वेबिनार और टीचिंग को बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया, ताकि सोशल डिस्टेंसिंग के साथ शिक्षण कार्यों पर भी प्रभाव नहीं पड़े। स्टूडेंट्स को ज्यादा से ज्यादा ऑनलाइन सेमिनार में हिस्सा दिलवाने के लिए कहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed