फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Lok Sabha Election 2019, Navjot Kaur vs Pawan Bansal, Rebellion in Congress Chandigarh

चंडीगढ़ कांग्रेस में गुटबाजी हावी, नवजोत कौर के सामने पवन बंसल बोले- बाहरी करना चाहते हैं कब्जा

Sun, 10 Mar 2019 02:53 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Sun, 10 Mar 2019 02:53 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Election 2019, Navjot Kaur vs Pawan Bansal, Rebellion in Congress Chandigarh
धरना प्रदर्शन करतीं पूनम शर्मा
लोकसभा चुनाव नजदीक है। कांग्रेस ने अभी तक अपने उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है, लेकिन पार्टी में टिकट के दावेदारों की लाइन लग गई है, जिससे गुटबाजी हावी हो गई है। अपनी ही पार्टी के भवन में एंट्री पाने के लिए पूर्व मेयर पूनम शर्मा को धरने पर बैठना पड़ा, वह भी पूरे 22 घंटे। शुक्रवार दोपहर 3 बजे से सेक्टर-35 स्थित कांग्रेस भवन के बाहर धरने पर बैठीं पूनम शर्मा का धरना रात भर जारी रहा।
विज्ञापन


शनिवार सुबह चंडीगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा उनसे मिलने पहुंचे और 22 घंटे बाद दोपहर करीब एक बजे उनका धरना खत्म करवाया। पूनम शर्मा ने नवजोत कौर सिद्धू को कांग्रेस भवन में एंट्री दिलाने के बाद ही खुद भी कांग्रेस भवन में प्रवेश किया। नवजोत कौर के पहुंचते ही पवन बंसल भी कांग्रेस भवन पहुंच गए और इशारों ही इशारों में नवजोत कौर के सामने कह भी दिया कि  जो लोग धरना प्रदर्शन कर रहे हैं, उनके पास चंडीगढ़ टेरोटोरियल कांग्रेस (सीटीसी) की सदस्यता तक नहीं है और वो लोग बाहर से आकर कांग्रेस भवन पर कब्जा जमाना चाहते हैं।
विज्ञापन


पूनम शर्मा बोलीं- एक दिन पहले बता दिया था, छाबड़ा बोले- मुझे कोई सूचना नहीं दी
पूर्व मेयर पूनम शर्मा ने बताया कि एक दिन पहले यानी वीरवार को वह खन्ना में थीं और वहां से उन्होंने प्रदेशाध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा को फोन कर पूछा था कि वह महिला दिवस पर कांग्रेस भवन में एक कार्यक्रम करना चाहती हैं, जिसमें वह नवजोत कौर को बुलाएंगी। क्या कांग्रेस भवन में कोई और प्रोगाम है। इस पर प्रदीप छाबड़ा ने कहा था कि वह पता करके बताते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ देर बाद छाबड़ा का फोन आया कि कांग्रेस भवन में कोई प्रोग्राम नहीं है। इसके बाद नवजोत कौर का सारा प्रोग्राम प्लान किया गया। लेकिन हैरानी की बात है कि प्रदीप छाबड़ा शुक्रवार को बार-बार यह कहते दिखे कि उनकी पूनम शर्मा से कोई बात नहीं हुई है और न ही उन्हें कार्यक्रम की कोई जानकारी थी। वहीं, दूसरी ओर पूनम शर्मा ने दावा किया कि उनके पास कॉल रिकार्डिंग है।

बंसल ने कहा...मैं पूनम शर्मा के साथ फोटो नहीं क्लिक करवाऊंगा

पूनम शर्मा ने धरना खत्म करते ही नवजोत कौर सिद्धू को फोन करके कांग्रेस भवन बुलाया। फोन करने के 15 मिनट बाद नवजोत कौर सिद्धू कांग्रेस भवन पहुंच गईं। इसके बाद कांग्रेस के तमाम नेता भी कांग्रेस भवन पहुंच गए। इस बीच एक ऐसा मौका आया जब मीडिया कर्मियों ने सभी कांग्रेसी नेताओं को एक साथ होकर फोटो करवाने के लिए कहा। तभी पवन बंसल बोल पड़े कि...मैं इसके (पूनम शर्मा) साथ फोटो नहीं कराऊंगा। हालांकि बाद में नवजोत कौर सिद्धू व पवन बंसल एक साथ बैठे, पर इशारों-इशारों में एक दूसरे पर तंज कसते दिखाई दिए। इस बीच कांग्रेस भवन में नवजोत कौर की मौजूदगी में पवन बंसल जिंदाबाद के नारे भी लगे।

ये था पूरा मामला
महिला दिवस के उपलक्ष्य में शुक्रवार को पूर्व मेयर पूनम शर्मा ने सेक्टर-35 स्थित कांग्रेस भवन में एक कार्यक्रम रखा था। इसमें नवजोत कौर को मुख्य अतिथि के तौर पर आमंत्रित किया। लेकिन जब पूनम शर्मा अन्य महिलाओं के साथ भवन पहुंची तो उन्हें कांग्रेस भवन के सभी गेटों पर ताला नजर आया। उन्होंने तत्काल प्रदेशाध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा को फोन किया, लेकिन फिर भी ताला नहीं खुला। इसके बाद पूनम शर्मा अन्य महिला कार्यकर्ताओं के साथ मुख्य द्वार के पास धरने पर बैठ गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed