फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   last day of application for LLB from PU

पीयू से एलएलबी करना चाहते हैं तो आज आवेदन का अंतिम मौका

Wed, 25 May 2016 01:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 25 May 2016 01:39 AM IST
विज्ञापन
last day of application for LLB from PU
स्टूडेंट्स

पंजाब यूनिवर्सिटी स्थित डिपार्टमेंट ऑफ लॉ(तीन वर्षीय) कोर्स में दाखिले के लिए 25 मई को आवेदन का अंतिम दिन है। पीयू प्रवक्ता विनीत पुनिया के अनुसार स्टूडेंट पीयू वेबसाइट http://pglaw.puchd.ac.in.पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन


पीयू स्थित लॉ विभाग में 202 सीटों के अलावा रीनजल सेंटर मुक्तसर, लुधियाना, होशियारपुर के लिए भी आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। एलएलबी एंट्रेंस टेस्ट 19 जून को आयोजित किया जाएगा। 27 मई तक एसबीआई में एंट्रेंस टेस्ट की फीस जमा करनी होगी। 30 मई तक फोटो, सिग्नेचर और अन्य जानकारी वेबसाइट पर अपलोड करनी होगी। एलएलबी में दाखिला 50 फीसदी एंट्रेंस टेस्ट और 50 फीसदी ग्रेजुएशन के अंकों की मेरिट के आधार पर होगा। 
विज्ञापन


पीयू में बीए आनर्स कोर्स के लिए करें आवेदन 
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज एजुकेशन एंड रिसर्च (पीयू-आईएसएसईआर) में पांच वर्षीय बीए आनर्स कोर्स के लिए जून के पहले हफ्ते में आवेदन आमंत्रित किए जाएंगे। डीन फैकल्टी ऑफ आर्ट्स प्रो.रौनकी राम ने बताया कि कोर्स में दाखिले के लिए 12वीं में 55 फीसदी से अधिक अंक होने चाहिए। कोर्स में आवेदन के लिए पीयू वेबसाइट से फार्म डाउनलोड किया जा सकेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed