फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   kavi sammelan, dental college, punjab university, chandigarh,

कविताओं के बीच संदेश, अखंड भारत के लिए एकजुट हों युवा

Fri, 22 Jul 2016 08:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Updated Fri, 22 Jul 2016 08:55 PM IST
विज्ञापन
kavi sammelan, dental college, punjab university, chandigarh,
Seminar & Kavi Sammelan, PU - फोटो : amar ujala
अखंड भारत के लिए सभी को एकजुट होना होगा। प्रांतवाद, जातिवाद और भाषावाद से ऊपर उठकर लोगों को एक दूसरे की मदद के लिए आगे आना होगा। ये संदेश मिला समर्थ भारत संस्था की तरफ़ से पंजाब यूनिवर्सिटी स्थित डेंटल कॉलेज में शुक्रवार को करवाए गए सेमिनार में। 
विज्ञापन


अखंड भारत, सशक्त भारत और सक्षम भारत’शीर्षक से करवाए गए इस सेमिनार में ग्लोबल प्रधान हेमंत काले ने राष्ट्रीय एकता के प्रति छात्रों को जगरूक किया गया। इतिहास बताता है कि 3 हजार पूर्व हमारी संस्कृति सबसे प्रभावशाली रही है, लेकिन विदेशी ताकतों से लड़ते-लड़ते का इसका पतन तेजी के साथ हुआ। आज जरूरत है तो सभी को एकजुट होना चाहिए। 
विज्ञापन


विशेष अतिथि आईएएस समीर कुमार ने कहा कि जिसमें आत्मसम्मान नहीं है वह दूसरे का सम्मान नहीं कर सकते। सेल्फ़ रिस्पेक्ट बहुत ज़रूरी है। अनुशासन और मेहनत से इंसान आगे बढ़ सकता है। उन्होंने कहा कि अपने माता पिता का सम्मान और सेवा ज़रूर करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंजाब महिला भाजपा की प्रभारी और बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ की पंजाब प्रभारी उमेश शाकर ने कहा, आप लोग डाक्टरी की पढ़ाई कर रही हो, आगे चलकर डॉक्टर बनोंगे, आप लोग ही ये सुनिश्चित करें कि भ्रूण हत्या पर रोक लगाएंगी। उन्होंने महिला सशक्तिकरण पर बल दिया। इस मौके पर कविराज गजेंद्र सोलंकी ने देश भक्ति कविताओं से माहौल को राष्ट्रमय बना दिया।


इस मौक़े पर डेंटल कॉलेज के प्रिंसीपल डॉक्टर आशीष जैन ने समीर कुमार और हेमंत काले का आभार प्रकट किया। इस मौक़े पर समर्थ भारत चंडीगढ़ के संयोजक विवेक शर्मा, प्रोफेसर दविंदर, संजीव राणा, विनायक चोगले आदि लोग उपस्थित थे
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed