{"_id":"5f5bdf0e8ebc3eff1968ed7f","slug":"jee-main-result-released-kunwar-preet-singhtricity-topper-earning-percent-marks-chandigarh-news-pkl387611271","type":"story","status":"publish","title_hn":"JEE Main Result 2020: कुंवर प्रीत सिंह बने ट्राइसिटी टॉपर, 99.9% अंक लाकर जमाया सिक्का","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
JEE Main Result 2020: कुंवर प्रीत सिंह बने ट्राइसिटी टॉपर, 99.9% अंक लाकर जमाया सिक्का
Sat, 12 Sep 2020 12:55 PM IST
पंचकुला ब्यूरो
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2020 12:55 PM IST
विज्ञापन
Result
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेईई मेन के शुक्रवार देर रात घोषित परिणाम में कुंवर प्रीत सिंह ट्राइसिटी टॉपर बने हैं। उन्होंने 99.99 पर्सेंटाइल अंक पाए हैं। वहीं दूसरे स्थान पर कशिश कौशल ने बाजी मारी है। उन्हें 99.65 पर्सेंटाइल अंक मिले हैं। देश के 100 पर्सेंटाइल अंक पाने वाले विद्यार्थियों में चंडीगढ़ का कोई भी छात्र शामिल नहीं है।
देर रात परिणाम जारी होने के कारण विद्यार्थियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कहीं वेबसाइट नहीं चल रही थी तो कहीं नेट प्रभावित हो रहा था। जेईई मेन की परीक्षा 1 से 6 सितंबर के मध्य ऑनलाइन आयोजित की गई थी। चंडीगढ़ और मोहाली में बनाए गए परीक्षा केंद्र में ट्राइसिटी के लगभग आठ हजार विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया था।
लेकिन 50 फीसदी ही विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। कोरोना के कारण तमाम विद्यार्थी परीक्षा में शामिल नहीं हो पाए थे। ऑनलाइन परीक्षा होने के कारण परिणाम जल्द जारी कर दिया गया। शुक्रवार को रिजल्ट शाम 5 से 6 के बीच में मिलना था, लेकिन देर रात 11 बजे के बाद जारी किया गया।
विज्ञापन
मालूम हो कि देशभर में साढ़े आठ लाख से अधिक विद्यार्थियों ने इसके लिए पंजीकरण कराया था, लेकिन 25 फीसदी छात्र गैरहाजिर रहे थे। अब इनमें से अच्छे अंक लाने वाले लगभग ढाई लाख विद्यार्थी जेईई एडवांस परीक्षा में हिस्सा लेंगे। यह परीक्षा पास करने वाले विद्यार्थी आईआईटी में दाखिल होंगे। अब जेईई मेन में पास हुए छात्र इंजीनियरिंग कॉलेजों में दाखिला ले सकेंगे।