नर्सरी एडमिशनः मोबाइल से मिलेगी पैरेंट्स को ड्रॉ की जानकारी, ऑनलाइन होगी लिस्ट, वीडियोग्राफी भी होगी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केजी और नर्सरी कक्षाओं में एडमिशन के लिए निजी स्कूलों पर यूटी प्रशासन के एजूकेशन डिपार्टमेंट की पैनी नजर है। प्रवेश के लिए ड्रॉ करने वाले स्कूलों को रजिस्ट्रेशन कराने वाले छात्रों के पैरेंट्स को मोबाइल से जानकारी मुहैया करानी होगी, ताकि अभिभावक को पूरी जानकारी मिल सके कि उनके बच्चे का नाम ड्रॉ में शामिल किया जा रहा है या नहीं। ऐसा इसलिए किया जा रहा है कि बीते वर्ष कुछ पैरेंट्स ने ड्रॉ में पारदर्शिता नहीं होने की शिकायत शिक्षा विभाग से की थी। इसको देखते हुए प्रशासन इस बार पूरी तरह से निजी स्कूलों में एडमिशन को लेकर सतर्क है।
निजी स्कूलों में प्रवेश प्रक्रिया में पारदर्शिता लाने के लिए एजूकेशन डिपार्टमेंट ने पहली बार नई पहल की है। एडमिशन में सवाल नहीं खड़े हो, इसके लिए ड्रॉ सहित सभी प्रवेश प्रक्रियाओं में रजिस्ट्रेशन कराने वाले वाले छात्रों को पहले ही सूचना देने की बात कही गई है। इससे ड्रॉ के दौरान छात्रों के पैरेंट्स भी स्कूलों में मौजूद रहेंगे। पैरेंट्स यह देख सकेंगे कि किस कैटेगरी में उनके बच्चों को कितने प्वांट्स मिले हैं। इससे जहां प्रवेश प्रक्रिया बेहतर होगी, वहीं पैरेंट्स की शिकायतें भी दूर हो जाएंगी।
पैरेंट्स को भी देना होगा ध्यान
शिक्षा विभाग के उच्चाधिकारियों की मानें तो नियम बनने के बाद स्कूलों के साथ पैरेंट्स को भी इस पर ध्यान देना चाहिए। इससे पैरेंट्स की शंकाओं का समाधान तो होगा ही, साथ ही छात्रों को मनपसंद स्कूलों में दाखिला भी मिल जाएगा। एजूकेशन डिपार्टमेंट ने निर्देश दिया है कि एडमिशन की प्रक्रिया की पूरी लिस्ट सभी स्कूलों को ऑनलाइन करना होगा। इसके साथ ही बेवसाइट्स पर सभी बच्चों के अलग अलग प्वाइंट्स को भी अपलोड करने के लिए कहा गया है जिससे कि छात्र अपने प्वाइंट्स देख सकें।
शिकायतों से होगा बचाव
सिटी के स्कूलों को यह भी निर्देश दिए गए हैं कि सभी स्कूल ड्रॉ के दौरान वीडियोग्राफी कराए या फिर ऐसी जगह पर ड्रॉ का आयोजन करें जहां पर सीसीटीवी कैमरें की व्यवस्था हो। क्योंकि अगर कोई पैरेंट्स बाद में कहीं शिकायत करता है तो उसे बताया जा सके कि वह एडमिशन की प्रक्रिया के दौरान मौजूद रहा है। इससे स्कूलों को भी एडमिशन के बाद होने वाले शिकायतों से निजात मिलेगी। इस संदर्भ में एजूकेशन सेक्रेटरी बीएल शर्मा ने बताया कि सभी स्कूलों से पैरेंट्स को एडमिशन की पूरी जानकारी देने के लिए कहा गया है।
ऐसे होगी प्रवेश प्रक्रिया
प्रशासन के निर्देश पर एडमिशन के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन या फिर हार्ड कापी स्कूलों में जमा कराने की डेट खत्म होने के बाद 16 जनवरी तक चुने गए स्टूडेंट्स के नाम स्कूल के नोटिस बोर्ड और वेबसाइट पर डालने होंगे। इसके बाद 17 से 31 जनवरी के बीच स्कूलों में एडमिशन होगा। चाहे ड्रॉ के जरिए हो या फर्स्ट कम फर्स्ट सर्व बेसिस पर। प्रवेश प्रक्रिया पूरी होने पर 1 से 12 फरवरी तक पैरेंट्स संबंधित स्कूल में जाकर फीस जमा करा सकते हैं। इसके लिए सभी को स्कूलों द्वारा जानकारी मुहैया कराई जाएगी।