{"_id":"5e70db718ebc3ea7ca6fa66c","slug":"iim-amritsar-will-open-a-center-near-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ के करीब आईआईएम अमृतसर खोलेगा अपना सेंटर, पांच एकड़ भूमि की तलाश","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
चंडीगढ़ के करीब आईआईएम अमृतसर खोलेगा अपना सेंटर, पांच एकड़ भूमि की तलाश
Tue, 17 Mar 2020 07:46 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 17 Mar 2020 07:46 PM IST
विज्ञापन
आईआईएम अमृतसर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (आईआईएम) अमृतसर चंडीगढ़ के आसपास अपना एक सेंटर खोलने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए मोहाली में जमीन देखी जा रही है। लगभग पांच एकड़ जमीन की जरूरत है।
विज्ञापन
माना जा रहा है कि आईआईएम के जमीन के प्रयास जुलाई तक पूरे हो जाएंगे। इसी साल के आखिर तक यह योजना परवान चढ़ेगी। सेंटर के जरिये आईआईएम अमृतसर रोजगारपरक लोगों को एग्जीक्यूटिव एजुकेशन की शिक्षा देगा। इसके जरिये उन्हें कॉरपोरेट क्षेत्र में पदोन्नति मिलेगी।
विज्ञापन
आईआईएम अमृतसर की रैंकिंग बेहतर है। वह नए कोर्स शुरू करने के लिए जाना जाता है। मार्केट की डिमांड के मुताबिक यहां कोर्स का संचालन होता है। प्लेसमेंट का स्तर भी हाई है। आईआईएम अमृतसर की कोर टीम ने महसूस किया कि चंडीगढ़ व उसके आसपास के क्षेत्र में सैकड़ों कॉरपोरेट कार्यालय हैं।
विज्ञापन
हजारों लोग उनमें सेवाएं दे रहे हैं लेकिन कुछ डिग्री या डिप्लोमा के अभाव के कारण वह उन पदों तक नहीं पहुंच पाते जिन पर जाने की उनकी इच्छा होती है। इसी इच्छा को पूरी करने के लिए आईआईएम की ओर से चंडीगढ़ के आसपास सेंटर स्थापित करने की योजना बन रही है। एक से दो साल का डिग्री कोर्स शुरू होगा। इसमें कोई भी स्नातक किए छात्र हिस्सा ले सकेंगे। इसके लिए बाकायदा प्रवेश परीक्षा होगी। सीटों की संख्या अभी निर्धारित नहीं की गई है।
डेटा साइंस का कोर्स भी होने जा रहा शुरू
आईआईएम अमृतसर अपने कैंपस में डेटा साइंस का कोर्स शुरू करने जा रहा है। यह सर्टिफिकेट कोर्स है जो एक साल का है। इसमें 25 सीटें निर्धारित की गई हैं। दाखिले की प्रक्रिया शुरू हो गई है। जून में कक्षाएं शुरू हो जाएंगी। इसमें स्नातक किए हुए लोग हिस्सा ले सकेंगे। मेरिट के आधार पर प्रवेश होगा। जरूरत पड़ने पर एग्जाम भी कराया जा सकता है।
चंडीगढ़ के आसपास सेंटर स्थापना की योजना बन रही है। अभी प्रोजेक्ट पाइप लाइन में है। जैसे ही फाइनल होगा उसके बाद आगे की कार्रवाई शुरू होगी। खुलने वाले सेंटर पर एग्जीक्यूटिव एजुकेशन की शिक्षा दी जाएगी। फिलहाल अमृतसर केंद्र पर डेटा साइंस सर्टिफिकेट शुरू हो रहा है, यह नया है। जून से कक्षाएं लगेंगी। इसके लिए कोई भी आवेदन कर सकता है। - प्रो. मुकेश कुमार, पब्लिक रिलेशन चेयर, आईआईएम अमृतसर