फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Lockdown, no worry about attendance, punjab university will give chance to appear in exam

बड़ी राहतः अटेंडेंस पूरी नहीं है तो चिंता न करें, पीयू सभी विद्यार्थियों को देगा एग्जाम देने का मौका

Fri, 08 May 2020 11:07 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Fri, 08 May 2020 11:07 AM IST
विज्ञापन
Lockdown, no worry about attendance, punjab university will give chance to appear in exam
सांकेतिक तस्वीर
अगर आपकी हाजिरी 75 फीसदी पूरी नहीं हैं तो चिंता न करें। पंजाब यूनिवर्सिटी सभी विद्यार्थियों को परीक्षा में शामिल होने का मौका देगा। इसके लिए अधिकारी योजना बनाने में जुटे हैं। हालांकि, पीयू यह भी देखेगा कि 20 मार्च तक कितने विद्यार्थियों ने अपनी कक्षाओं में हिस्सा लिया। उसका प्रतिशत निकालकर ही रियायत देगा। पीयू के सेमेस्टर एग्जाम में शामिल होने के लिए 75 फीसदी हाजिरी की आवश्यकता होती है।
विज्ञापन


हर साल सैकड़ों विद्यार्थियों को नोटिस जारी होते हैं कि उनकी हाजिरी पूरी नहीं है। ऐसे में वह परीक्षाओं में नहीं बैठ पाएंगे। नोटिस के बाद वह लगातार कक्षाएं लेते हैं और हाजिरी कुछ हद तक पूरी भी करते हैं। कुछ विद्यार्थी नोटिस के बाद भी कक्षाओं में नहीं पहुंचते हैं। इसके कारण उन्हें परीक्षाओं से वंचित रहना पड़ता है। यह स्थिति इस बार नहीं आएगी। उसका कारण कोविड 19 बना है क्योंकि पंजाब विश्वविद्यालय 20 मार्च से लगातार बंद चल रहा है।
विज्ञापन


47 दिन से यूनिवर्सिटी बंद है। ऐसे में कक्षाएं 75 फीसदी हाजिरी के लिए नहीं लगाई जा सकती हैं। यदि लॉकडाउन खुलता भी है तो केवल कोर्स पूरा करवाने के लिए ही कुछ दिन कक्षाएं लग सकती हैं। हाजिरी की गिनती के लिए नहीं लगेंगी। इस समय ऑनलाइन कक्षाएं चल रही हैं। स्टूडेंट्स ऑनलाइन कक्षा में आ रहे हैं, लेकिन वह हाजिरी लगवाकर गायब हो रहे हैं। उनको यह पता है कि हाजिरी पूरी करनी होगी। पढ़ाई तो वह सेल्फ भी कर लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ विद्यार्थी ऐसे हैं, जो ऑनलाइन कक्षाओं में हिस्सा नहीं ले पा रहे हैं। उनकी अपनी दिक्कते हैं। उन्हें एक पढ़ाई की चिंता तो दूसरी हाजिरी कम होने की सता रही है। ऐसे विद्यार्थियों के लिए पीयू योजना बना रहा है कि जब भी परीक्षाएं आयोजित होंगी, सभी विद्यार्थियों को परीक्षा में बैठने की अनुमति दी जाए। इसके लिए रास्ते निकाले जा रहे हैं। 20 मार्च तक जिन विद्यार्थियों ने कक्षाएं लगाई हैं, वह प्रतिशत भी पीयू के अधिकारी निकालेंगे। सभी डाटा इकट्ठा किया जा रहा है। जल्द ही विद्यार्थियों को यह राहत मिलेगी।

बिना एग्जाम के भी किया जा सकता है पास
एमएचआरडी की ओर से दो दिन पहले वेबिनार किया गया था। उसमें सुझाव दिए गए थे कि विश्वविद्यालय चाहें तो बिना एग्जाम के भी विद्यार्थियों को उत्तीर्ण कर सकते हैं। इसके लिए इंटरनल असेसमेंट व सेमेस्टर परीक्षाओं का डाटा देखकर अंक दिए जा सकते हैं। पीयू अभी इस स्थिति में नहीं आया है। वह लॉकडाउन खुलने का इंतजार कर रहा है ताकि परीक्षाएं करवाई जा सकें। यदि जून में भी लॉकडाउन नहीं खुलेगा तो फिर पीयू इस तरीके को अपना सकता है।


हाजिरी कम होने के कारण कोई विद्यार्थी परीक्षा से वंचित नहीं रहेगा। उनके लिए रास्ते निकाले जा रहे हैं। इसके साथ ही पीयू परीक्षा कराने की पूरी तैयारी में लगा है। बिना परीक्षा के पास करने की योजना सबसे अंतिम होगी।
- प्रो. आरके सिंगला, डीयूआई पीयू
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed