फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab University Said, students not satisfied then manual classes will be organized

पंजाब यूनिवर्सिटीः परेशान न हो विद्यार्थी, ऑनलाइन पढ़ाई से संतुष्ट नहीं तो लगाएंगे मैनुअल कक्षाएं

Sat, 18 Apr 2020 02:42 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Sat, 18 Apr 2020 02:42 PM IST
विज्ञापन
Punjab University Said, students not satisfied then manual classes will be organized
सांकेतिक तस्वीर
विद्यार्थियों के दबाव के बाद पीयू प्रशासन ने आखिरकार उनकी बात मान ली। पीयू ने कहा है कि यदि स्टूडेंट्स ऑनलाइन पढ़ाई से संतुष्ट नहीं होते हैं तो उनके लिए लॉकडाउन खुलने के बाद मैनुअल कक्षाएं लगाई जाएंगी। यह सूचना पीयू ने अपनी वेबसाइट पर जारी की है। साथ ही विद्यार्थियों को भी सूचनाएं पहुंचाई जा रही हैं।
विज्ञापन


पीयू में ऑनलाइन पढ़ाई का कार्य 5 अप्रैल के बाद शुरू हो गया था। तमाम शिक्षक इस कार्य में जुट गए। वे अपने घर से ही विद्यार्थियों को जूम, गूगल स्मार्ट क्लास, यूट्यूब वीडियो आदि के जरिये ऑनलाइन पढ़ा रहे थे। इस प्रक्रिया के दायरे में दूरस्थ गांवों के छात्र नहीं आ रहे थे। ऑनलाइन पढ़ने में उनके सामने कई बाधाएं आ रही थीं।
विज्ञापन


इस मामले को अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया तो पीयू प्रशासन के अधिकारी भी सकते में आए और उन्होंने निर्णय लिया कि ऑनलाइन पढ़ाई तो उनकी जारी रहेगी, लेकिन जिन विद्यार्थियों को इस पढ़ाई का लाभ नहीं मिलता है या वे संतुष्ट नहीं हो पाते हैं तो उनके लिए पीयू प्रशासन लॉकडाउन खुलने के बाद कक्षाएं लगवाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीयू प्रशासन के इस आदेश के बाद विद्यार्थियों ने राहत की सांस ली है। विद्यार्थियों से भी कहा है कि वे भी ऑनलाइन कक्षाओं में अधिक से अधिक हिस्सा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed