{"_id":"5ecc22618ebc3e90541ff721","slug":"if-pu-increases-the-fees-the-result-will-not-be-good-chandigarh-news-pkl3762206135","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब यूनिवर्सिटी को छात्र संगठनों की चेतावनी, कहते हैं- फीस बढ़ाई तो अंजाम ठीक नहीं होगा","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
पंजाब यूनिवर्सिटी को छात्र संगठनों की चेतावनी, कहते हैं- फीस बढ़ाई तो अंजाम ठीक नहीं होगा
Tue, 26 May 2020 02:23 PM IST
पंचकुला ब्यूरो
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2020 02:23 PM IST
विज्ञापन
पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब विश्वविद्यालय हर साल की तरह इस बार भी नए विद्यार्थियों पर फीस का अतिरिक्त भार डालने जा रहा है। फीस बढ़ाने की सूचना छात्र संगठनों को मिली तो उन्होंने पीयू को आगाह किया है। कहा, कोविड के कारण परिवारों के पास पैसे नहीं हैं। फीस भरने में दिक्कतें होंगी। ऐसे में फीस न बढ़ाएं। यदि फीस बढ़ी तो अंजाम अलग होगा। विरोध प्रदर्शन भी होंगे और आंदोलन भी।
पीयू इस बार पांच से साढ़े सात फीसदी फीस बढ़ाने जा रहा है। 30 मई को सिंडिकेट की बैठक में इस प्रस्ताव पर मुहर लग जाएगी। इस एक निर्णय से पीयू के खजाने में करोड़ों आएंगे। हर साल पीयू में लगभग नौ हजार विद्यार्थी नए एडमिशन के लिए आते हैं। इसमें पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, जम्मू, लद्दाख आदि क्षेत्रों से होते हैं। 50 फीसदी विद्यार्थी ऐसे होते हैं, जो सामान्य परिवारों से हैं, जिनकी आर्थिक स्थिति अधिक मजबूत नहीं होती।
कोरोना के कारण सभी परिवारों के लिए नौकरी का संकट खड़ा हुआ है। किसी ने कार्य किया तो किसी ने नहीं। ऐसे में फीस भरना इन परिवारों के विद्यार्थियों के लिए मुश्किल होगा और पीयू फीस अलग से बढ़ा रहा है। इसे लेकर छात्रों में आक्रोश है। एबीवीपी के अध्यक्ष हरीश गुर्जर, एनएसयूआई अध्यक्ष निखिल नरमेटा, ज्वाइंट सेक्रेटरी मनप्रीत सिंह माहल, आईसा अध्यक्ष विजय कुमार आदि ने पीयू प्रशासन से कहा है कि फीस न बढ़ाई जाए।