फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Holidays in government schools till 31 May, online classes will be held in private schools

लॉकडाउनः चंडीगढ़ के सरकारी स्कूलों में 31 तक छुट्टियां, प्राइवेट स्कूल लगाएंगे ऑनलाइन कक्षाएं

Mon, 18 May 2020 11:01 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Mon, 18 May 2020 11:01 AM IST
विज्ञापन
Holidays in government schools till 31 May, online classes will be held in private schools
फाइल फोटो
चंडीगढ़। शहर के सभी सरकारी स्कूल 31 मई तक बंद रहेंगे। हालांकि शिक्षा विभाग ने पहले ही दो हफ्तों के लिए छुट्टियां बढ़ा दी थी, लेकिन तारीख के लिए एनएचए के आदेशों का इंतजार था। वहीं प्राइवेट स्कूलों में सोमवार से सभी कक्षाएं शुरू हो जाएंगी। बच्चों को ऑनलाइन माध्यम से पढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन


सर्दियों की छुट्टियों की जगह दी जा रही ये छुट्टियां: बराड़
शिक्षा निदेशक रुबिन्दरजीत सिंह बराड़ ने बताया कि सभी सरकारी स्कूलों में गर्मियों की छुट्टियों को 31 मई तक बढ़ा दिया गया है। ये सभी छुट्टियां सर्दियों की छुट्टियों की जगह दी जा रही है। जरूरत पड़ने पर इस सेशन में शनिवार के अवकाश भी रद्द किए जा सकते हैं, ताकि विद्यार्थियों का सिलेबस समय पर करवाया जा सके।
विज्ञापन


सरकारी स्कूलों में सीनियर कक्षाओं को पीडीएफ और यू ट्यूब पर अपलोड लेक्चर के माध्यम से पढ़ाया जा रहा है। लेकिन इसमें 80 प्रतिशत तक ही विद्यार्थी हिस्सा ले पा रहे हैं। रेगुलर स्कूल खुलने पर सभी कक्षाओं को दोबारा से सारा सिलेबस करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्राइवेट स्कूलों के टीचर स्कूल में आकर बच्चों को ऑनलाइन पढ़ाएंगे
इंडिपेंडेंट स्कूल एसोसिएशन के अध्यक्ष एचएस मामिक ने बताया कि कोविद-19 के केस लगातार बढ़ रहे हैं। ऐसे में ये अनुमान लगाना कठिन है कि कब तक हालात सामान्य होंगे। मौजूदा हालत को देखते हुए सभी स्कूलों को निर्देश दिए हैं कि सोमवार से बच्चों की कक्षाएं ली जाएं। इसके लिए स्कूल स्टाफ रोटेशन बेसिस पर स्कूल में आएंगे।


टीचर क्लासरूम से बच्चों को लाइव ऑनलाइन लेक्चर देंगे। वहीं अन्य स्टाफ घर से काम करेगा। उन्होंने कहा, कई टीचर के पास घर से लाइव लेक्चर की समुचित व्यवस्था नहीं थी, इसलिए स्टाफ को स्कूल में बुलाने का निर्णय लिया है। बच्चों को पढ़ाने में कोई समस्या नहीं आएगी और समय से सिलेबस पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed