फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   high merit students will get admission in commerce and science stream

अधिक मेरिट वाले स्टूडेंट्स को मिलेगा कॉमर्स, साइंस स्ट्रीम में दाखिला, 15 हजार आवेदन

Tue, 26 Jun 2018 09:44 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 26 Jun 2018 09:44 AM IST
विज्ञापन
high merit students will get admission in commerce and science stream
सांकेतिक तस्वीर
शहर के सरकारी स्कूलों में 10वीं में सीजीपीए सिस्टम खत्म होने के बाद 11वीं के दाखिले का क्रेज बना है। सरकारी स्कूलों में कामर्स, साइंस स्ट्रीम की मेरिट लिस्ट इस बार भी अधिक जाएगी। 11वीं की 12835 सीटों केलिए 15 हजार स्टूडेंट्स ने आवेदन किया है। इस बार भी दाखिले के लिए स्कूलों में सीटें बढ़ानी पडेंगी।
विज्ञापन


शहर में इस साल दसवीं में सात हजार बच्चे फेल हो गए हैं। इसके बाद भी 11वीं में एडमिशन का क्रेज बना है। स्टूडेंट्स दाखिले के लिए अप्लाई कर चुके हैं। इसमें कामर्स के लिए सबसे अधिक मारामारी रहेगी। कॉमर्स की 1540 सीटों केलिए पांच हजार बच्चों ने आवेदन किए हैं।
विज्ञापन


 इसका क्रेज सबसे अधिक गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर-16, जीएमएसएसएस-35, जीएमएसएसएस-37, 33, 32  सहित अन्य स्कूलों में बना है। वहीं, इन स्कूलों में सबसे अधिक मेरिट लिस्ट जाएगी। यहां पर दाखिले के लिए कॉमर्स में 95 फीसदी वाले स्टूडेंट्स अधिक आए हैं। इसमें पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के स्टूडेंट्स ने अप्लाई किया है। 11वीं में कोटा सिस्टम अभी तक लागू नहीं हो पाया है। इसके बाद दूसरे नंबर का क्रेज सांइस स्ट्रीम का है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


3080 सीटों के लिए 5500 छात्रों ने अप्लाई किया है। यहां भी मॉडल स्कूलों का क्रेज बना है। इसके अलावा आर्ट्स और वोकेशनल सभी सीटों को मिलाकर कुल 15 हजार स्टूडेंट्स ने अप्लाई किया है। इसके लिए मेरिट लिस्ट शिक्षा विभाग की ओर से जारी की जाएगी।


स्टूडेंट्स तीन जुलाई तक फीस जमा करवा सकते हैं। चार जुलाई से क्लास चलेगी। वहीं, इसके अलावा अन्य काउंसलिंग भी जुलाई में पूरी कर ली जाएगी। चंडीगढ़ शिक्षा विभाग के डीएसई रूबिंदर जीत सिंह बराड़ ने बताया कि स्कूलों में दाखिले के लिए कॉमन मेरिट लिस्ट 27 जून को जारी कर दी जाएगी। कॉमन मेरिट लिस्ट स्कूल वाइज जारी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed