फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Teacher Eligibility Examination in October

इंतजार खत्म हुआ, हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा अक्तूबर में

Sat, 16 Sep 2017 09:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 16 Sep 2017 09:10 AM IST
विज्ञापन
Haryana Teacher Eligibility Examination in October
- फोटो : Demo Photo
2016 में हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (एचटेट) आयोजित न होने की वजह से पात्रता का इंतजार कर रहे हजारों आवेदकों के लिए हाईकोर्ट से राहत की खबर आई है। शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव केके खंडेलवाल ने हाईकोर्ट को बताया है कि 2016 की शिक्षक पात्रता परीक्षा अब अक्तूबर 2017 में आयोजित की जाएगी। इसके साथ ही सरकार ने नीति तैयार कर ली है ताकि आगे से हर वर्ष परीक्षा आयोजित की जा सके। हाईकोर्ट ने खंडेलवाल के हलफनामे को रिकार्ड पर लेते हुए सुनवाई 11 दिसंबर तक स्थगित कर दी।
विज्ञापन


मामले में याचिका दाखिल करते हुए महेंद्रगढ़ निवासी सुनीता यादव व अन्य ने हरियाणा सरकार द्वारा एचटेट की परीक्षा को 2016 में आयोजित न करने को गलत बताते हुए जल्द से जल्द परीक्षा आयोजित करने की अपील की थी। याचिकाकर्ता ने कहा था कि शिक्षक पात्रता परीक्षा हर वर्ष आयोजित की जाती है। परंतु  बार इतनी देर हो चुकी है परंतु परीक्षा आयोजित नहीं करवाई जा रही है। इस मामले में हाईकोर्ट ने हरियाणा सरकार से जवाब मांगा तो कुछ तकनीकी खामियों को हवाला दिया गया। पिछली सुनवाई पर जब परीक्षा की तिथि बताने वाला हलफनामा नहीं आया तो हाईकोर्ट ने एजुकेशन डिपार्टमेंट के एसीएस को तलब कर लिया था।
विज्ञापन


कोर्ट ने पूछा, क्यों नहीं दिया जवाब
हाईकोर्ट के आदेश के बाद शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव  खंडेलवाल कोर्ट में हाजिर हुए तो हाईकोर्ट ने पूछा कि क्यों लापरवाह रवैया अपनाते हुए कोर्ट के आदेशों का जवाब नहीं दिया गया। इस पर खंडेलवाल ने बताया कि एजी ऑफिस की ओर से पूरी जानकारी नहीं दी गई। वैसे भी उन्होंने अभी इस पद का कार्यभार संभाला है और अपना 100 प्रतिशत देकर वे व्यवस्था को बेहतर बनाएंगे। उन्होंने बताया कि परीक्षा आयोजित करने के लिए अक्तूबर माह निर्धारित किया गया है। साथ ही ऐसी व्यवस्था बनाई गई है जिससे किसी भी वर्ष पेपर आयोजित करने में चूक न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed