फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   punjab university teachers and employees salary will release soon

पंजाब यूनिवर्सिटी के 4000 शिक्षकों व कर्मियों के लिए खुशखबरी, सैलरी के लिए मिला फंड

Thu, 18 Jun 2020 01:35 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो सुशील कुमार, चंडीगढ़
सुशील कुमार, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Thu, 18 Jun 2020 01:35 PM IST
विज्ञापन
punjab university teachers and employees salary will release soon
प्रतीकात्मक तस्वीर
पंजाब यूनिवर्सिटी के चार हजार शिक्षकों व कर्मचारियों के लिए खुशखबरी है। केंद्र सरकार ने वेतन के लिए पीयू को 38 करोड़ रुपये जारी कर दिए हैं। यह रकम दो माह के वेतन के लिए दी है। हालांकि रकम कम है लेकिन पीयू अपने दूसरे प्रोजेक्ट से रकम उधार लेकर जून व जुलाई का वेतन दे देगा। अगस्त माह की सैलरी के लिए पीयू ने प्रस्ताव अभी से भेज दिया है ताकि आगे दिक्कतें न आएं।
विज्ञापन


पंजाब यूनिवर्सिटी को केंद्र सरकार से हर साल लगभग 250 करोड़ रुपये शिक्षकों व कर्मचारियों के वेतन के लिए मिलता है। पीयू लगभग चार हजार लोगों को वेतन देता है। यह स्थाई हैं। बाकी कांट्रेक्ट कर्मी व शिक्षक अलग हैं। गेस्ट फैकल्टी आदि को पीयू अन्य स्रोत से पगार देता है। लॉकडाउन के कारण पीयू की ग्रांट दो माह से रुकी हुई थी। उसका कारण था कि केंद्र सरकार का खजाना खाली था।
विज्ञापन


धीरे धीरे लॉकडाउन खुला तो केंद्र के खजाने में टैक्स के पैसे आना शुरू हुए और उसी से पीयू को राहत मिलती नजर आई। ग्रांट न आने के कारण पीयू के शिक्षकों व कर्मचारियों में असमंजस का माहौल था। पीयू का खजाना भी खाली हो चुका था। कुछ प्रोजेक्ट या योजनाओं की रकम खाते में जरूर थी, लेकिन उसका शत-प्रतिशत प्रयोग नहीं किया जा रहा था। एडमिशन हुए नहीं, इसके कारण फीस आदि नहीं आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीयू की ओर से केंद्र सरकार को पत्र लिखे गए ताकि ग्रांट जारी हो सके। अब जाकर पीयू को कुछ सफलता हाथ लगी है। 38 करोड़ रुपये पीयू के खजाने में आ गए हैं। केंद्र सरकार चार किश्तों में पैसे पीयू को देती है। हर तीन माह का वेतन एक बार में आता है, लेकिन धन अभाव के कारण इस बार दो ही माह के वेतन की रकम मिली है।

26 करोड़ की व्यवस्था में जुटा पीयू
पंजाब यूनिवर्सिटी का एक माह का वेतन खर्च 25 करोड़ रुपये है। इसके अलावा लगभग सात करोड़ रुपये पेंशन आदि पर खर्च होता है। इस तरह एक माह में पीयू को 32 करोड़ रुपये चाहिए। दो माह के वेतन के लिए 64 करोड़ रुपये की आवश्यकता है जबकि पीयू को 38 करोड़ रुपये मिले हैं। 26 करोड़ रुपये कम पड़ रहे हैं। इसकी व्यवस्था में पीयू जुटा हुआ है। यह रकम अन्य प्रोजेक्ट आदि से ली जाएगी।


केंद्र सरकार से दो माह के वेतन की ग्रांट 38 करोड़ रुपये मिली है। अगस्त माह के वेतन के लिए प्रस्ताव केंद्र को भेज दिया गया है। कुछ रकम कम पड़ेगी तो उसकी व्यवस्था अन्य मदों से की जाएगी।
- विक्रम नैयर, एफडीओ पीयू
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed