फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panjab University of Chandigarh will give scholarship to needy students.

चंडीगढ़ : जरूरतमंद विद्यार्थियों की पढ़ाई आसान करेगी पंजाब यूनिवर्सिटी, तीन हजार को देगी छात्रवृत्ति

Mon, 25 Jan 2021 02:41 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Mon, 25 Jan 2021 02:41 AM IST
विज्ञापन
Panjab University of Chandigarh will give scholarship to needy students.
पंजाब यूनिवर्सिटी, चंडीगढ़ - फोटो : फाइल फोटो

चंडीगढ़ की पंजाब यूनिवर्सिटी ने गरीब व जरूरतमंद विद्यार्थियों के लिए पढ़ाई आसान करने की कोशिश की है। इन विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति देने की तैयारी की जा रही है। फरवरी और मार्च में इन विद्यार्थियों को इसका लाभ मिल जाएगा। जरूरत के हिसाब से विद्यार्थियों को यह रकम उनके खातों में भेजी जाएगी या फिर चेक आदि के जरिए उन्हें मिलेगी। तीन हजार से अधिक विद्यार्थियों को इसका लाभ मिलेगा।

विज्ञापन


पीयू ने अपने नए बजट में 4.89 करोड़ रुपये दिए हैं। यह रकम छात्रवृत्ति पर खर्च होगी। स्नातक व परास्नातक के विद्यार्थियों को इसका लाभ मिलेगा। इस छात्रवृत्ति का लाभ लेने के लिए नवंबर व दिसंबर में विद्यार्थियों ने आवेदन किए थे। 
विज्ञापन



सूत्रों का कहना है कि किसी विद्यार्थी ने पांच हजार की जरूरत बताई तो किसी ने दस हजार। अब पीयू पहुंचे हुए आवेदनों की जांच में जुटी है। विद्यार्थियों को जरूरत व कोर्स के हिसाब से यह छात्रवृत्ति देगी। इसके जरिए विद्यार्थियों को पुस्तकों से लेकर फीस आदि भरने में मदद मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



ऐसे लिया छात्रवृत्ति का निर्णय
कोरोना काल के कारण तमाम परिवारों की आजीविका प्रभावित हुई। नौकरी आदि न होने के कारण उन परिवारों के सामने संकट खड़ा हो गया, जिनके बच्चे विश्वविद्यालय में पढ़ते थे। क्योंकि उन्हें दाखिले के लिए फीस आदि जमा करानी थी। पीयू ने फीस माफी नहीं की थी। इसी को छात्र संगठनों ने मुद्दा बना दिया और कई दिनों तक प्रदर्शन किया।

वीसी कार्यालय से लेकर वीसी आवास तक प्रदर्शन हुए। हर छात्र संगठन ने इस मुद्दे पर एकजुटता दिखाई। आखिरकार पीयू ने छात्रों से कहा कि बेहद गरीब परिवारों के विद्यार्थियों से फीस नहीं लेंगे। साथ ही लगभग पांच करोड़ रुपये की विशेष छात्रवृत्ति विद्यार्थियों के लिए शुरू करेंगे। इसके बाद संगठनों का प्रदर्शन खत्म हुआ और छात्रवृत्ति देने पर पीयू ने काम शुरू कर दिया।


शोध करने वाले विद्यार्थियों को अलग से मिलेगी छात्रवृत्ति
पीयू इन विद्यार्थियों के अलावा रिसर्च के कार्य में जुटे शोधार्थियों को छात्रवृत्ति देने की योजना बना रही है। हालांकि यह पुरानी योजना है। लगभग दस हजार रुपये उन विद्यार्थियों को मिलेंगे, जिनके पास केंद्र या राज्य सरकार की कोई स्कॉलरशिप नहीं होगी। इस छात्रवृत्ति की रकम से शोधार्थी अपना कार्य कर सकेंगे। साथ ही छात्रावास आदि का किराया भी इस रकम से चुका सकेंगे। यह रकम भी शोधार्थियों को मार्च के बाद ही मिलेगी, क्योंकि अभी विभागों में पीएचडी की प्रक्रिया चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed