फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Admission start in government schools in Chandigarh from today

अच्छी खबर : चंडीगढ़ के सरकारी स्कूलों में आज से दाखिले शुरू, यहां जानें- कौन से दस्तावेजों की पड़ेगी जरूरत

Mon, 12 Apr 2021 09:36 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Mon, 12 Apr 2021 09:36 AM IST
सार

  • पहली से पांचवीं कक्षा में एक सेक्शन में 40 और छठी से दसवीं तक एक सेक्शन में 45 सीट निर्धारित।
  • दाखिले के लिए बच्चे का आधार कार्ड, आवास प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र और पासपोर्ट साइज फोटो जरूरी।

विज्ञापन
Admission start in government schools in Chandigarh from today
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

आठवीं कक्षा तक का परीक्षा परिणाम आने के बाद शिक्षा विभाग ने सरकारी स्कूलों में भी पहली से दसवीं कक्षा तक के दाखिले के लिए दिशानिर्देश जारी कर दिए हैं। अभिभावक अब सरकारी स्कूलों में भी एंट्री कक्षा में बच्चे का दाखिला करवा सकते हैं। दाखिले में स्कूल के नजदीक रहने वाले बच्चे को प्राथमिकता दी जाएगी।

विज्ञापन


जिला शिक्षा अधिकारी नीना कालिया की ओर से जारी निर्देशानुसार प्राइमरी कक्षा में दाखिले के लिए बच्चे का घर स्कूल से एक किमी की दूरी पर होना अनिवार्य है, जरूरत पड़ने पर 3 किमी तक दूरी बढ़ा सकते हैं। अपर प्राइमरी कक्षा में दाखिले के लिए विद्यार्थी का घर 3 किमी की दूरी के अंदर होना चाहिए, जरूरत पड़ने पर स्कूल इसे 5 किमी तक बढ़ा सकता हैं।
विज्ञापन


दूसरी से दसवीं कक्षा तक दाखिले के लिए नीचे की कक्षा के विद्यार्थियों को ही अगली कक्षा में प्रमोट किया जाएगा। अगर विद्यार्थी एक सरकारी स्कूल से दूसरे सरकारी स्कूल में ट्रांसफर करवाना चाहता है तो इसके लिए उसे शिक्षा विभाग को पत्र लिखकर अनुमति लेनी होगी। अगर नौवीं कक्षा में कोई नया विद्यार्थी दाखिले का इच्छुक है तो उसे मेरिट और लिखित परीक्षा के आधार पर दाखिला दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


दाखिले के लिए महत्वपूर्ण बिंदु

  • पहली से पांचवीं कक्षा में एक सेक्शन में 40 और छठी से दसवीं तक एक सेक्शन में 45 सीट निर्धारित की गई है।
  • दाखिले के लिए बच्चे का आधार कार्ड, आवास प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र और पासपोर्ट साइज फोटो।
  •  अगर बच्चे के पास जन्म प्रमाण पत्र नहीं है तो भी आरटीई के तहत स्कूल उसे दाखिले से मना नहीं कर सकता। एफिडेविट के आधार पर दाखिला दिया जाएगा।
  •  दाखिले के लिए अभिभावकों को आवेदन पत्र स्कूल जाकर लेना होगा।
  • दाखिले के लिए पहले स्कूल को दाखिला संबंधी पत्र लिखना होगा, इसके बाद स्कूल से आवेदन पत्र लेकर उसे भर कर जमा करना होगा।
  • स्कूल नजदीकी क्षेत्र में रहने वालों को दाखिले में प्राथमिकता देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed