{"_id":"56e198a74f1c1b56388b4568","slug":"gcg-11-chandigarh-500-students-awards-ceremony-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीसीजी-11 वार्षिक समारोह में 500 छात्राओं को मिले पुरस्कार ","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
जीसीजी-11 वार्षिक समारोह में 500 छात्राओं को मिले पुरस्कार
ब्यूरो, अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 11 Mar 2016 11:19 AM IST
विज्ञापन
छात्राओं का सम्मान
- फोटो : File
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेटियां हर क्षेत्र में नाम रोशन कर रही हैं। उन्हें भी पसंद का कैरियर चुनने की आजादी है। समाज में बेहतर बदलाव की जिम्मेदारी बेटियों पर भी है। कुछ इस तरह के सकारात्मक विचार वीरवार को चंडीगढ़ के प्रशासक और पंजाब और हरियाणा के राज्यपाल प्रो. कप्तान सिंह सोलंकी ने जीसीजी-11 के वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में रखे।
कॉलेज के 60वें वार्षिक समारोह में पढ़ाई, खेल और अन्य गतिविधियों में अव्वल आने वाली 500 छात्राओं को प्रो. सोलंकी ने सम्मानित किया। कार्यक्रम में डायरेक्टर हायर एजुकेशन रुबिंदरजीत सिंह बराड़ भी मौजूद थे। प्रिंसिपल प्रो. अनीता कौशल ने कॉलेज रिपोर्ट में सालभर की उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी।
316 छात्राओं को एकेडमिक, 28 खिलाड़ी और 25 को अन्य गतिविधियों में अव्वल आने पर सम्मानित किया गया। 41 छात्राओं को कॉलेज कलर और 25 छात्राओं के कालेज के प्रतिष्ठित रोल ऑफ ऑनर से नवाजा गया। पलक को बेस्ट एनएसएस वालंटियर, बीकॉम छात्रा आकृति को ग्रेजुएट स्तर पर बेस्ट ऑल राउंडर और एमए डांस दूसरे वर्ष की छात्रा यूमलेबेन को पोस्ट ग्रेजुएट स्तर पर बेस्ट ऑल राउंडर अवॉर्ड से नवाजा गया।