{"_id":"5d5e24338ebc3e6c911bb147","slug":"gandhi-jayanti-celebration-for-one-year-in-chandigarh-schools","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ के स्कूलों में साल भर मनाई जाएगी गांधी जयंती, जारी हुआ अक्तूबर 2020 तक का शेड्यूल","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
चंडीगढ़ के स्कूलों में साल भर मनाई जाएगी गांधी जयंती, जारी हुआ अक्तूबर 2020 तक का शेड्यूल
Thu, 22 Aug 2019 10:43 AM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Thu, 22 Aug 2019 10:43 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ के सभी प्राइवेट व सरकारी स्कूलों में साल भर गांधी जयंती मनाई जाएगी, इसके लिए शिक्षा विभाग ने सभी स्कूलों को अक्तूबर 2020 तक का शेड्यूल भेजा है। इस रचनात्मक अभिव्यक्ति के जरिए यह पता लगाया जाएगा कि बच्चे राष्ट्रपिता के विचारों के बारे में क्या सोचते हैं और उनसे कितने प्रभावित हैं। इसमें कक्षा पहली से लेकर 12वीं तक के छात्र-छात्राओं को अलग-अलग वर्गो में शामिल किया जाएगा। सभी वर्ग में अलग-अलग विषय रखा गया है। शिक्षा विभाग की तरफ से भेजे गए शेड्यूल के अनुसार सभी स्कूलों को महात्मा गांधी को समर्पित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कराने होंगे।
इसमें महात्मा गांधी के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के मकसद से साइकिल यात्रा, विभिन्न स्कूलों के 150 छात्रों की ओर से कैपिटल कांप्लेक्स से लेकर सेक्टर-47 स्थित गांधी कुष्ठ आश्रम सोसाइटी तक पैदल यात्रा, नुक्कड़ नाटक, मार्निंग असेंबली में रोजाना गांधी जी पर लेक्चर का आयोजन, आठवीं से 12वीं कक्षा के स्टूडेंट्स के लिए गांधी ओलंपियाड, प्राइमरी कक्षाओं के लिए रीड इंडिया मूवमेंट और एक भारत श्रेष्ठ भारत थीम पर 150 स्टूडेंट्स को दूसरे राज्य में भेजा जाएगा।
बच्चों को पैराग्राफ राइटिंग से लेकर निबंध, कविता या पेंटिंग के जरिए दिए गए विषय पर अभिव्यक्ति करनी होगी। सीबीएसई की तरफ से जारी विषय भी काफी मजेदार हैं जैसे प्राइमरी के बच्चों को ‘पिछली रात बापू मेरे सपने में आए और यह बताया..’ विषय पर पैराग्राफ लिखना होगा।