{"_id":"5df2ab068ebc3e87ee3bab76","slug":"flying-squad-ran-throughout-the-day-to-catch-imitators-chandigarh-news-pkl3597741111","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब यूनिवर्सिटीः नकलचियों को पकड़ने को दिनभर दौड़ती रही फ्लाइंग स्क्वाइड, मचा हड़कंप","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
पंजाब यूनिवर्सिटीः नकलचियों को पकड़ने को दिनभर दौड़ती रही फ्लाइंग स्क्वाइड, मचा हड़कंप
Fri, 13 Dec 2019 02:17 PM IST
पंचकुला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Dec 2019 02:17 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो
पीयू के इमर्जिंग एरिया भवन की खिड़कियों के बाहर और शौचालय में नकल की पर्चियां मिलने के बाद पीयू प्रशासन हरकत में आ गया। इसको लेकर वीरवार को दिनभर फ्लाइंग स्क्वाड हर एग्जाम रूम में दो से तीन बार पहुंची। हालांकि नकलची हाथ नहीं लगे, लेकिन इसको लेकर दिनभर हड़कंप मचा रहा। वहीं कक्ष निरीक्षक भी पूरी तरह मुस्तैद रहे। अनुचित सामग्री की जांच के लिये परीक्षा से पहले स्टूडेंट्स की चेकिंग भी की गई।
बुधवार को स्टूडेंट सेंटर के पास इमर्जिंग एरिया के भवन के बाहर खिड़कियों पर और जमीन पर नकल की छोटी-छोटी पर्चियां पड़ी हुई थीं। शौचालय में भी पाइपों के पास पर्चियां मिलीं। इस मामले को अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया, वहां तो हड़कंप मच गया। प्रभारी वाइस चांसलर प्रो. शंकरजी झा ने रात को ही चेकिंग शुरू करवा दी।
यह मामला वीवार को सार्वजनिक हुआ तो भवन से जुड़े जिम्मेदार लोगों ने अपने बचाव के लिये अधिकारियों के पास मेल भी की। इसके साथ ही जहां पर्चियां मिलीं हैं उन्होंने उस जगह और शौचालय को अपने अंतर्गत आता एरिया नहीं माना। प्रभारी वाइस चांसलर के आदेश पर वीरवार को फ्लाइंग स्क्वाड ने दिनभर परीक्षा केंद्रों की जांच की।