फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   students from all over the country demand to cancel exams

एनएसयूआई के अभियान से जुड़े देशभर के पांच लाख विद्यार्थियों ने रखी मांग- न करवाई जाएं परीक्षाएं

Sat, 11 Jul 2020 02:34 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Sat, 11 Jul 2020 02:34 PM IST
विज्ञापन
students from all over the country demand to cancel exams
प्रतीकात्मक तस्वीर
यूजीसी की ओर से परीक्षा को लेकर जारी गाइडलाइन से देशभर के छात्रों में आक्रोश है। इस फैसले पर छात्र अपना विभिन्न मंचों पर विरोध दर्ज करा रहे हैं। एनएसयूआई ने शुक्रवार को ट्विटर पर अभियान चलाया तो देशभर के पांच लाख से अधिक छात्रों ने ट्वीट करके कहा कि उन्हें बिना परीक्षा के पास किया जाए और परीक्षाएं किसी भी कीमत पर आयोजित न की जाएं।
विज्ञापन


एनएसयूआई सोशल मीडिया के राष्ट्रीय चेयरमैन मनोज लुबाना ने शुक्रवार की सुबह दस बजे से यह अभियान शुरू किया। दोपहर तीन बजे तक चार लाख स्टूडेंट्स ने इस बारे में ट्वीट किया था। वहीं शाम तक परीक्षा नहीं कराने वालों की संख्या पांच लाख से अधिक पहुंच गई। अभियान में एनएसयूआई चंडीगढ़, पंजाब, हरियाणा व हिमाचल प्रदेश के कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
विज्ञापन


उन्होंने एक-दूसरे को फोन करके भी छात्रों से ट्वीट करवाया। वहीं कई छात्र अभियान की जानकारी न होने के कारण जुड़ नहीं पाए। यदि वे जुड़ जाते तो संख्या 10 लाख से अधिक होती। एनएसयूआई पीयू के अध्यक्ष निखिल नरमेटा ने बताया कि उन्होंने भी ट्वीट किया है और साथ ही पीयू के तमाम कार्यकर्ताओं ने इस अभियान में हिस्सा लेकर यूजीसी की गाइडलाइन का विरोध किया है, जिसमें फाइनल ईयर की परीक्षाएं न करवाने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed