{"_id":"5eced2bc8ebc3e90784e5b1a","slug":"family-protest-against-depositing-fees-outside-shishu-niketan-chandigarh-news-pkl3764095118","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ में शिशु निकेतन स्कूल के बाहर फीस जमा करवाने के खिलाफ परिजनों का प्रदर्शन, नारेबाजी","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
चंडीगढ़ में शिशु निकेतन स्कूल के बाहर फीस जमा करवाने के खिलाफ परिजनों का प्रदर्शन, नारेबाजी
Thu, 28 May 2020 12:49 PM IST
पंचकुला ब्यूरो
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2020 12:49 PM IST
विज्ञापन
विरोध प्रदर्शन करते अभिभावक
- फोटो : अमर उजाला
प्राइवेट स्कूलों की मनमानी के खिलाफ छात्रों के अभिभावक रोजाना शहर के अलग-अलग स्कूलों के बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं। अभिभावकों ने बुधवार को फीस जमा करवाने के मुद्दे को लेकर सेक्टर-22 स्थित शिशु निकेतन स्कूल के बाहर प्रदर्शन किया। इस दौरान लगभग 40 अभिभावकों ने प्राइवेट स्कूलों और यूटी प्रशासन के फैसलों के खिलाफ हाथों में पोस्टर लेकर नारेबाजी की।
शिशु निकेतन स्कूल के बाहर प्रदर्शन करने वाले अभिभावकों के अलावा कुछ पैरेंट्स स्कूल की फीस जमा करवाने आए हुए थे। इसी बीच कुछ अभिभावकों ने स्कूल प्रिंसिपल को अपनी खराब आर्थिक स्थिति का हवाला देते हुए शिकायत पत्र सौंपा। इस पर प्रिंसिपल ने उन्हें फीस जमा करवाने के समय में तीन महीने की रियायत दी है। बता दें कि इससे पहले भी शहर के कुछ स्कूलों के खिलाफ पैरेंट्स प्रदर्शन कर चुके हैं।
मेरे पति पिछले छह महीने से अस्पताल में भर्ती हैं। स्कूल प्रिंसिपल से फीस नहीं दे पाने की बात कही थी। प्रिंसिपल ने स्कूल बुलाया था। प्रिंसिपल को लिखित में जानकारी दी है। फीस जमा करवाने के लिए तीन महीने का अतिरिक्त समय दिया है।
विज्ञापन
- साक्षी, अभिभावक सेक्टर 22
लॉकडाउन के बीच कंपनी ने आधी सैलरी दी है। इसमें घर खर्च और किराया ही निकाल पा रहे हैं। प्रशासन और स्कूल को परिजनों को स्कूल फीस में छूट देनी चाहिए। जब सैलरी नहीं मिल रही है, तो वे अपने बच्चों की स्कूल फीस कैसे जमा करवाएंगे।
- जितेंद्र, अभिभावक
छात्रों के अभिभावकों की परेशानी समझते हैं। देशभर में आर्थिक जैसे हालात हैं। पैरेंट्स अपनी परेशानी हमें लिखित में दें। स्कूल अभिभावकों की मदद करेगा। अगर अभी फीस नहीं जमा करवा सकते हैं तो अतिरिक्त समय दिया जाएगा।
- अमिता खुराना, प्रिंसिपल, शिशु निकेतन स्कूल, सेक्टर-22 चंडीगढ़