फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Exams to be held in July with new pattern, only four questions will have to be solved

पंजाब यूनिवर्सिटी का ऐलान... नए पैटर्न के साथ जुलाई में एग्जाम, चार प्रश्न ही करने होंगे हल

Tue, 09 Jun 2020 01:03 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Tue, 09 Jun 2020 01:03 PM IST
विज्ञापन
Exams to be held in July with new pattern, only four questions will have to be solved
प्रतीकात्मक तस्वीर
पंजाब यूनिवर्सिटी प्रशासन ने सोमवार को ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट फाइनल सेमेस्टर के स्टूडेंट्स की परीक्षा का ऐलान कर दिया। परीक्षा जुलाई महीने में करवाई जाएगी। जल्द ही परीक्षा की तारीखों का ऐलान कर दिया जाएगा। कोविद-19 को देखते हुए इस बार पीयू ने परीक्षा का पैटर्न बदल दिया है। दो घंटे का पेपर होगा। पेपर सेक्शन में विभाजित नहीं होगा। कुल प्रश्नों में से केवल चार प्रश्न हल करने होंगे और ये समान अंक के होंगे।
विज्ञापन


परीक्षा का नया पैटर्न और गाइड लाइन पीयू ने वेबसाइट (एग्जामिनेशन नोटिस बोर्ड) पर अपलोड कर दिया है। डीन यूनिवर्सिटी इंस्ट्रक्शन प्रो. आरके सिंगला ने बताया कि परिजनों और स्टूडेंट्स की आवाजाही कम हो इसलिए पहले फेज में यूजी और पीजी कोर्सेज के फाइनल सेमेस्टर की परीक्षा जुलाई में आयोजित करवाई जाएगी। वर्तमान में कोविद-19 के हालातों को देखते हुए पीयू प्रशासन की ओर से प्लान तैयार किया गया है।
विज्ञापन


जल्द ही परीक्षा की तारीखों का एलान कर दिया जाएगा। इसके लिए स्टूडेंट्स को नोटिस भेजा जाएगा और यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर भी जानकारी अपलोड की जाएगी। इसके साथ ही पीयू ने सोमवार को स्टूडेंट्स के लिए नए एग्जामिनेशन पैटर्न के साथ स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (एसओपी) भी वेबसाइट पर अपलोड की है। इसके तहत दी गई गाइड लाइन को स्टूडेंट्स को परीक्षा के दौरान कैंपस में आने पर पालन करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं पीयू सेट -2020 (पोस्ट ग्रेजुएशन) की परीक्षा 27 और 28 जुलाई को आयोजित करवाई जाएगी। डीयूआई ने स्टूडेंट्स और परिजनों के लिए बताया कि परीक्षा के लिए जाली सर्कुलर और नोटिस पर ध्यान नहीं दें। यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर परीक्षा संबंधी हर सूचना अपलोड की जाएगी, स्टूडेंट्स उसी का पालन करें।

पेपर के पैटर्न में बदलाव किया गया है। नए पैटर्न के साथ सैंपल पेपर यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए हैं। पेपर दो घंटे का होगा। पेपर सेक्शन में विभाजित नहीं होगा। पेपर में दिए गए कुल प्रश्नों में से केवल चार प्रश्न हल करने होंगे, इसमें सभी प्रश्नों के अंक बराबर होंगे।
- प्रो. परविंदर सिंह, कंट्रोलर एग्जामिनेशन, पीयू

ट्विटर पर पीयू अगेंस्ट एग्जाम्स से स्टूडेंट्स ने शुरू किया प्रदर्शन

पीयू के यूआईएलएस विभाग के छात्र आयुष ने सोमवार को इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर विद्यार्थियों से ऑनलाइन प्रदर्शन में भागीदारी करने की अपील की। उन्होंने बताया वे ट्विटर पर पीयू अगेंस्ट एग्जाम्स से जुलाई में होने वाली परीक्षा का विरोध कर रहे हैं।

रात 9 बजे तक 100 से ज्यादा विद्यार्थी इसे ट्वीट कर परीक्षा के खिलाफ अपने विरोध जतो हुए इसका कारण भी बता रहे थे। इसमें विद्यार्थी कंट्रोलर एग्जामिनेशन प्रो. परविंदर सिंह, वीसी प्रो राज कुमार के साथ पंजाब के गवर्नर और चंडीगढ़ प्रशासक वीपी सिंह बदनोर को भी टैग कर रहे हैं।

सभी विभागों के विद्यार्थियों ने मिलकर कंट्रोलर एग्जामिनेशन को सौंपा ज्ञापन
पीयू की तरफ से सोमवार को जुलाई में परीक्षा को लेकर अधिकारिक घोषणा के बाद सभी विभागों के विद्यार्थियों ने मिलकर कंट्रोलर एग्जामिनेशन प्रो परविंदर सिंह को परीक्षा के खिलाफ ज्ञापन सौंपा।

इस दौरान लॉ विभाग से संजीव चौधरी, शाहजाद सिंह, आशीष, महिपाल बाजवा, मोहित शर्मा, यूआईएलएस के आयुष, सोशियोलॉजी के प्रिंस, हिस्ट्री के नीरज, पॉलिटिकल साइंस के प्रीत कमल, एचएम के प्रभ सैनी, यूबीएस के अंकुश गोयल, केमिकल के आरव, यूआईईटी के सोहैल माहल, यूआईएमएस के लखविंदर, बीडीएस के नितेश, बीए के तुषार, एंथ्रोपोलॉजी के राहुल, फिजिक्स के अमरित व् अन्य भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed