फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Engineering College director said companies showing less interest for recruitment

कोरोना काल में रोजगार प्रभावित, पेक निदेशक बोले- कंपनियां भर्ती के लिए कम दिखा रहीं रुचि

Sun, 28 Feb 2021 03:09 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Sun, 28 Feb 2021 03:09 PM IST
विज्ञापन
Punjab Engineering College director said companies showing less interest for recruitment
पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज। - फोटो : फाइल फोटो

कोरोना काल में अर्थव्यवस्था में मंदी के चलते युवाओं का रोजगार भी प्रभावित हो रहा है। पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज (पेक) के निदेशक प्रो. धीरज सांघी से कॉलेज में अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए चल रही भर्ती प्रक्रिया पर बात की गई।

विज्ञापन


प्रो. सांघी ने बताया अर्थव्यवस्था की मंदी का प्रभाव युवाओं के रोजगार पर भी पड़ रहा है। पिछले सालों के मुकाबले इस बार भर्ती के लिए कम कंपनियां रुचि दिखा रही हैं। इस बार पूरी भर्ती प्रक्रिया ऑनलाइन ही चल रही है।
विज्ञापन


प्रो. सांघी ने बताया कि पिछले वर्ष भी कोरोना लॉकडाउन के कारण शुरुआत में भर्ती प्रक्रिया प्रभावित हुई थी। जिन विद्यार्थियों का साक्षात्कार हो गया था, उन्हें कंपनियों ने नियुक्ति के लिए नहीं बुलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लगभग तीन-चार महीने बाद कुछ विद्यार्थियों की कंपनियों ने नियुक्ति करवाई। अन्य विद्यार्थियों को दूसरी कंपनियों के साक्षात्कार में बैठाकर रोजगार दिलवाया। इस वर्ष भी कंपनियां रोजगार देने में कम रुचि दिखा रही हैं। कॉलेज में साक्षात्कार प्रक्रिया शुरू हो गई है।

लगभग मई तक विद्यार्थियों को रोजगार देने की प्रक्रिया चलेगी। अगर इसके बाद कोई विद्यार्थी रह जाता है तो अपने एलुमनी से संपर्क करते हैं। पेक के कई एलुमनी हैं, जिनकी अपनी कंपनियां है।

पिछले वर्ष भी जब कई कंपनियों ने विद्यार्थियों की नियुक्ति नहीं करवाई थी, तब अपने एलुमनी से बातचीत कर उन्हें रोजगार दिलवाया था। हालांकि दूसरे कॉलेजों में युवाओं के रोजगार का बुरा हाल है।

31 जुलाई तक विद्यार्थियों को मिलेगी हाजिरी में छूट
निदेशक प्रो. धीरज सांघी ने बताया कि 31 जुलाई तक विद्यार्थियों को हाजिरी में छूट दी जाएगी। विद्यार्थियों की हाजिरी पूरी नहीं होने पर उनके ग्रेड कम नहीं किए जाएंगे, क्योंकि अभी कुछ विद्यार्थी ही सामान्य कक्षाओं के लिए कॉलेज आ रहे हैं।

अन्य विद्यार्थी ऑनलाइन कक्षाएं लगा रहे हैं। ऐसे में कई बार नेटवर्क आदि की समस्या आने पर विद्यार्थी की कक्षा प्रभावित हो जाती है। इसलिए जब तक कक्षाएं पूरी तरह सामान्य तरीके से शुरू नहीं हो जातीं, तब तक हाजिरी अनिवार्य नहीं करेंगे।

प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों की जुलाई में होगी परीक्षा
प्रो. सांघी ने बताया कि अभी प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों की ऑनलाइन कक्षाएं ली जा रही हैं। जून के अंत तक विद्यार्थियों की कक्षाएं खत्म होंगी। इसके बाद जुलाई में इन विद्यार्थियों की सेमेस्टर परीक्षा का आयोजन करवाया जाएगा। अगर हालात सामान्य रहते हैं तो योजना बना रहे हैं कि अगले सेमेस्टर से सामान्य कक्षाएं शुरू करवा दी जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed