फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Manimajra school became the first choice of students

11वीं में दाखिला: मनीमाजरा का स्कूल बना विद्यार्थियों की पहली पसंद, देखें कट ऑफ लिस्ट

Wed, 01 Sep 2021 02:23 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Wed, 01 Sep 2021 02:23 AM IST
सार

शिक्षा विभाग को 42 सीनियर सेकेंडरी स्कूलों में 11वीं के लिए 17,952 विद्यार्थियों के दाखिला फॉर्म मिले थे। कुल 42 स्कूलों में 11वीं की 13555 सीटें हैं, जिसमें वाणिज्य, विज्ञान, कला और वोकेशनल कोर्स में पहली काउंसलिंग में 13,158 विद्यार्थियों को सीटें आवंटित की गई है। 

विज्ञापन
Manimajra school became the first choice of students
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

चंडीगढ़ के सरकारी स्कूलों में 11वीं दाखिले के स्कूल और सीट आवंटन की लिस्ट मंगलवार को जारी की गई। सबसे अधिक मेरिट जीएमएसएसएस मनीमाजरा कांप्लेक्स की गई है। यहां विज्ञान की 96, कॉमर्स की 93.4 प्रतिशत कटऑफ गई है जबकि विज्ञान में सबसे कम कट ऑफ जीएमएसएसएस धनास की 61.8 रही है। शहर के 42 स्कूलों में पहली काउंसलिंग में 13,158 विद्यार्थियों को सीट आवंटित की गई है।

विज्ञापन


स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार विभाग को 42 सीनियर सेकेंडरी स्कूलों में ग्यारहवीं के लिए 17,952 विद्यार्थियों के दाखिला फॉर्म मिले थे। कुल 42 स्कूलों में ग्यारहवीं की 13555 सीटें हैं, जिसमें वाणिज्य, विज्ञान, कला और वोकेशनल कोर्स में पहली काउंसलिंग में 13,158 विद्यार्थियों को सीटें आवंटित की गई है। जिन विद्यार्थियों को सीट आंवटित हो चुकी है, उन्हें 2 सितंबर तक फीस जमा करवानी है।

विज्ञापन

ये स्कूल बने विज्ञान विद्यार्थियों की पहली पसंद


    स्कूल                    मेरिट-2021       मेरिट 2020
मनीमाजरा कांप्लेक्स :  96 प्रतिशत :    94.4 प्रतिशत
जीएमएसएसएस-16 :  92.8 प्रतिशत :  90.8 प्रतिशत
जीएमएसएसएस-35 :  91.6 प्रतिशत :  88.4 प्रतिशत
जीएमएसएसएस-19 :  88.8 प्रतिशत :  87.8 प्रतिशत
जीएमएसएसएस-32 :  88.2 प्रतिशत :  86.4 प्रतिशत

ये बने वाणिज्य विद्यार्थियों की पहली पसंद


       स्कूल                    मेरिट-2021       मेरिट 2020
मनीमाजरा कांप्लेक्स :     93.4 प्रतिशत :   88 प्रतिशत
जीएमएसएसएस-16 :      90.2 प्रतिशत :    87.4 प्रतिशत
जीएमएसएसएस-35 :      87.4 प्रतिशत :    84.2 प्रतिशत
जीएमएसएसएस-37बी :   83.8 प्रतिशत :    79. 6 प्रतिशत
जीएमएसएसएस-19 :      83.2 प्रतिशत :    79.2 प्रतिशत

कला संकाय के विद्यार्थियों की पहली पसंद


             स्कूल              मेरिट-2021      मेरिट 2020
जीएमएसएसएस-16:     90.6 प्रतिशत :   88.6 प्रतिशत
जीएमएसएसएस-35 :    86.8 प्रतिशत :   84.2 प्रतिशत
जीएमएसएसएस-19 :    79 प्रतिशत :      74.2 प्रतिशत
जीएमएसएसएस-10 :    73 प्रतिशत :      69.2 प्रतिशत
जीएमएसएसएस-40 :    72.80 प्रतिशत:  68.4 प्रतिशत

परीक्षा परिणाम ने स्कूल को बनाया पसंदीदा
बारहवीं बोर्ड कक्षा के बेहतर परीक्षा परिणाम के कारण विद्यार्थी ग्यारहवीं-बारहवीं पढ़ने के लिए मनीमाजरा स्कूल में आना पसंद करते हैं। इसके अलावा स्कूल में शिक्षण स्टाफ भी काफी कुशल और मेहनती है। जिसकी बदौलत स्कूल शैक्षिक गतिविधियों में अच्छा प्रदर्शन कर रहा है। - राजेश कुमार, स्कूल प्रमुख, जीएमएसएसएस, मनीमाजरा कांप्लेक्स

विज्ञापन
विज्ञापन


पंचकूला के विद्यार्थियों का रूझान मनीमाजरा में अधिक
पंचकूला और मनीमाजरा क्षेत्रों के विद्यार्थियों का रूझान जीएमएसएसएस मनीमाजरा कांप्लेक्स में दाखिले को लेकर अधिक रहता है। इसलिए पंचकूला के सभी अच्छे विद्यार्थी मनीमाजरा स्कूल के लिए आवेदन करते हैं। इस कारण मेरिट भी पिछले कुछ सालों में अच्छी जा रही है। - रूबिंदरजीत सिंह बराड़, शिक्षा निदेशक

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed