फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Education department chandigarh will ask parents about school opening via google form

गूगल फार्म के जरिए परिजनों से पूछेगा चंडीगढ़ शिक्षा विभाग, बच्चे को स्कूल भेजना चाहते हैं या नहीं

Sat, 12 Sep 2020 12:46 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Sat, 12 Sep 2020 12:46 PM IST
विज्ञापन
Education department chandigarh will ask parents about school opening via google form
Online Class - फोटो : पीटीआई
केंद्र सरकार ने परिजनों की सहमति से 21 सितंबर से 9वीं से 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को स्कूल में बुलाने की इजाजत दे दी है। लेकिन यूटी शिक्षा विभाग गूगल फार्म के जरिए अभिभावकों से पूछेगा कि वह बच्चों को स्कूल भेजना चाहते हैं या नहीं? सभी स्कूल इस फॉर्म को स्कूल की वेबसाइट पर अपलोड करेंगे। इसके अलावा इस फार्म को व्हॉट्सएप पर भी विद्यार्थियों को भेजा जाएगा।
विज्ञापन


यूटी शिक्षा विभाग कोरोना के चलते
यूटी शिक्षा विभाग ने भी इस संबंधी तैयारी शुरु कर दी है। विभाग शहर के स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के माता-पिता से उनकी मर्जी पूछेगा। इसके बाद जिन बच्चों के परिजन बच्चों को स्कूल भेजने के लिए राजी होंगे, उनके लिए स्कूल खोलने करने की तैयारी की जाएगी। यूटी शिक्षा विभाग ने भी इस संबंधी तैयारी शुरु कर दी है। विभाग शहर के स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के माता-पिता से उनकी मर्जी पूछेगा।
विज्ञापन


इसके बाद जिन बच्चों के परिजन बच्चों को स्कूल भेजने के लिए राजी होंगे, उनके लिए स्कूल खोलने करने की तैयारी की जाएगी। शिक्षा विभाग ने कहा है कि गूगल फॉर्म के माध्यम से स्कूल 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों के माता-पिता से उनकी इच्छा पूछेगा। इसके अलावा वह विद्यार्थी व परिजन जिन्हें गूगल फॉर्म के बारे में जानकारी नहीं है, वह अपनी सहमति व्हॉट्सऐप और टेस्ट मैसेज के जरिये भी दे सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभाग की तरफ से मिली जानकारी के अनुसार सभी स्कूलों से जानकारी प्राप्त होने के बाद स्कूल जाने को राजी हुए बच्चों का डाटा तैयार किया जाएगा और फिर उसके हिसाब से स्कूल खोलने संबंधी तैयारियां की जाएंगी।


चुनौती बड़ी.. शिक्षा विभाग के कई दफ्तर जूझ रहे कोरोना से
शिक्षा विभाग भले स्कूलों को खोलने की तैयारी कर रहा है, लेकिन विभाग के कई दफ्तर खुद कोरोना के संक्रमण से जूझ रहे हैं। इस बीच स्कूलों को चलाना और बच्चों को कोरोना के संक्रमण से दूर रख पाना शिक्षा विभाग के लिए एक बड़ी चुनौती होगी। गौरतलब है कि शिक्षा दिवस के दिन जिला शिक्षा अधिकारी की कोरोना वायरस से मौत हो चुकी है। इसके अलावा शिक्षा निदेशक और उप-निदेशन समेत कई कर्मचारी कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed