{"_id":"5dfbdf328ebc3e881d0f9240","slug":"education-chandigarh-news-pkl36050514","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब यूनिवर्सिटी में स्पोर्टस फंक्शन के साथ हुई 'इग्निशन' की शुरूआत, छात्रों ने बढ़-चढ़कर लिया भाग","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
पंजाब यूनिवर्सिटी में स्पोर्टस फंक्शन के साथ हुई 'इग्निशन' की शुरूआत, छात्रों ने बढ़-चढ़कर लिया भाग
Fri, 20 Dec 2019 12:40 PM IST
पंचकुला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Dec 2019 12:40 PM IST
विज्ञापन
पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब यूनिवर्सिटी में डॉ. हरवंश सिंह जज इंस्टीट्यूट ऑफ डेंटल साइंसेज एंड हॉस्पिटल की व्हाइट कोट सैरेमनी ‘इग्निशन’ की शुरुआत हुई। इसका उद्घाटन वाइस चांसलर प्रो. राज कुमार और डिपार्टमेंट ऑफ स्पोर्ट्स के डायरेक्टर डॉ. परमिंदर सिंह ने साथ मिलकर किया। इसका समापन समारोह शुक्रवार को होगा।
कार्यक्रम की शुरुआत पीयू के स्पोर्ट्स ग्राउंड में खेल गतिविधियों के साथ की गई। इस अवसर पर प्रो. राजकुमार ने छात्रों को शारीरिक गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया। इसके अलावा अध्ययन और क्लीनिकल रिसर्च में भी आगे आकर काम करने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर कई खेल गतिविधियों टग ऑफ वार, बास्केटबॉल, वॉलीबॉल, साइकिल रेस और लेमन रेस आदि का आयोजन करवाया गया।
अर्जुन अवार्डी राजपाल ने विजेताओं को किया सम्मानित
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेता रहे विद्यार्थियों को पूर्व हॉकी कप्तान अर्जुन अवार्डी राजपाल सिंह ने सम्मानित किया। उन्होंने विद्यार्थियों को पदक और सर्टिफिकेट वितरित किए। इसके साथ ही हमेशा ईमानदारी से खेल गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में डॉ. हरवंश सिंह जज इंस्टीट्यूट के अलावा जीएमसीएच, पटियाला और जीएमसीएच, चंडीगढ़ के विद्यार्थियों नेे भाग लिया।
विज्ञापन
इंडक्शन प्रोग्राम का उद्घाटन करेंगे प्रशासक बदनौर
पीयू के डॉ. हरवंश सिंह जज इंस्टीट्यूट में शुक्रावर को वाइट कोट सैरेमनी के तहत नए विद्यार्थियों के स्वागत के लिए इंडक्शन प्रोग्राम का आयोजन होगा। इस कार्यक्रम का उद्घाटन चंडीगढ़ के प्रशासक वीपी सिंह बदनौर, नीति आयोग के सदस्य प्रो. वीके पॉल और वीसी प्रो. राज कुमार करेंगे।